SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में फिर हादसा! वेलकम में 4 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, बच्ची हुई घायल

दिल्ली के वेलकम इलाके में एक छज्जा गिर गया, जिसमें एक बच्ची घायल हो गई. जिस इमारत का छज्जा गिरा वो चार मंजिला इमारत थी. जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 23, 2026, 07:34 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 07:39 AM IST
Image Credit: वेलकम में 4 मंजिला मकान का छज्जा गिरा
Join

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार रात एक चार मंजिला मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया. हादसे में एक बच्ची घायल हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इमारत में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला. दिल्ली पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

छज्जा अचानक सड़क पर गिर गया

जानकारी के अनुसार, हादसा वेलकम इलाके के एक्स ब्लॉक में फोटो चौक के पास हुआ. बताया जा रहा है कि चार मंजिला पुरानी इमारत की दूसरी मंजिल का छज्जा अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया. छज्जा गिरने से एक बच्ची घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. हादसे के समय रात होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

मकान कराया गया खाली

घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया. संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम भी घटना वाली जगह पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई. सुरक्षा के मद्देनजर मकान को खाली करा लिया गया है.

पुरानी इमारतों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

वेलकम में हुए इस हादसे ने इलाके की पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहां मौजूद लोगों के अनुसार, छज्जा अचानक टूटकर सड़क पर गिरा. अगर उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था. फिलहाल, छज्जा गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

सीमापुरी में इमारत गिरने के हादसे के बाद बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में एक छह मंजिला इमारत ढह गई थी. उस हादसे में कई लोग घायल हुए थे और कई लोगों की जान चली गई थी. अब वेलकम में पुरानी इमारत का छज्जा गिरने की घटना ने एक बार फिर जर्जर और पुरानी इमारतों की सुरक्षा तथा संबंधित विभागों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में गुलाबी ठंड की आहट! दिन में धूप और रात में ठंड, आज कैसा रहेगा मौसम

(दिल्ली से राकेश कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES