SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', हर्ष विहार हादसे पर बोले आशीष सूद

दिल्ली के हर्ष इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिर गया. वहीं इस हादसे का जायजा लेने दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद और मंत्री कपिल मिश्रा पहुंचे. इस दौरान मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में जहां भी अवैध निर्माण हो रहे है या जो लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 26, 2026, 07:41 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 07:48 AM IST
Image Credit: ANI X
Join

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके के मिलन गार्डन में निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिर गया. इस हादसे में दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है. वहीं हादसे का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और मंत्री कपिल मिश्रा मौके पर पहुंचे.

मंत्री आशीष सूद ने क्या कहा? 

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद हादसा है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

मंत्री आशीष सूद ने अवैध निर्माण के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दिल्ली में कहीं भी अवैध निर्माण हो रहा है और जो लोग ऐसे निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है.

मौके पर भेजी गई दमकल की 5 गाड़ियां

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके के मिलन गार्डन में निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिर गया. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि हादसे की जानकारी रविवार शाम 6:46 बजे मिली. मकान की पहली मंजिल पर निर्माण का काम चल रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गई. साथ ही राहत और बचाव कार्य जारी है.  

DCP संदीप लांबा ने क्या कहा?

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एडिशनल DCP संदीप लांबा के अनुसार, इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. शाम को पुलिस को बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि इमारत पुरानी और एक मंजिला थी. इसके ऊपर एक और मंजिल बनाई जा रही थी.

उन्होंने आगे कहा कि आसपास का इलाका घनी आबादी वाला है, जिससे ये पता लगाने में परेशानी हो रही है कि वास्तव में कौन सी इमारत गिरी है. मौके पर NDRF, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. NDRF की डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गई है. टीमें मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रही हैं. हालांकि, अभी तक किसी को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला गया है. मलबे के नीचे लोगों के फंसे होने की आशंका है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान का हिस्सा गिरा, 2 लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

(दिल्ली से राकेश कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES