SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चोरों ने गजब कॉन्फिडेंस दिखाया! बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार उठा ले गए, 7 मिनट में नौ-दो-ग्यारह

तड़के करीब 4 बजे क्रेटा कार में सवार होकर आए तीन संदिग्धों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर कुछ ही मिनटों में कार लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. हालांकि कार में जीपीएस लगा होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस की गई

Edited By Gaurav Pandey
Published: Oct 16, 2026, 07:54 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 07:59 PM IST
Image Credit: सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं
Join

दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने खतरनाक हाथ मारा है. यहां स्थित सेक्टर-6 में घर के बाहर खड़ी बीजेपी जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज की ब्रेजा कार को निशाना बनाया गया. घटना गुरुवार तड़के करीब 4 बजे की है. तीन संदिग्ध क्रेटा कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक उन्होंने पहले आसपास की रेकी की और फिर एक युवक ब्रेजा कार के पास पहुंचा. कुछ ही सेकेंड में कार का लॉक खोलकर उसे स्टार्ट कर दिया गया. इसके बाद तीनों संदिग्ध चोरी की कार लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात को अंजाम देने में करीब सात मिनट लगे.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

असल में बीजेपी नेता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों संदिग्ध दिखाई दिए हैं. रिहायशी इलाके में कैमरे लगे होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था. लोगों ने इलाके में पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अगर रिहायशी इलाकों में इस तरह वाहन चोरी की घटनाएं होती हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है.

लोनी देहात से बरामद हुई कार

चोरी हुई ब्रेजा कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था. इसकी मदद से कार की लोकेशन ट्रेस की गई. शुरुआती लोकेशन गाजियाबाद में मिलने के बाद कार उत्तर प्रदेश के लोनी देहात से बरामद कर ली गई.कार बरामद होने के बाद अब आरोपियों तक पहुंचने और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने की कार्रवाई होगी.

पुलिस गश्त पर उठे सवाल

घटना ने बहादुरगढ़ में रात के समय पुलिस गश्त और वाहन चोरी रोकने के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद चोर आसानी से कार लेकर निकल गए. बीजेपी जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

20 साल से पार्टी में सक्रिय

नरेश भारद्वाज करीब 20 साल से बीजेपी में सक्रिय हैं. वह पार्टी में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और वार्ड नंबर-21 से नगर परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं. उनकी कार चोरी होने की घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब पुलिस की जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध कौन हैं. उन्हें कब तक गिरफ्तार किया जा सकता है. 
बहादुरगढ़ से सुमित की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES