SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सावधान! भोपाल के बाद रायपुर में बिक रही गोरा बनाने वाली पाकिस्तानी क्रीम, ब्यूटी सेंटर पर छापे में सवा लाख का स्टॉक जब्त; UPI से खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

रायपुर में अवैध और प्रतिबंधित कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में बनी 'गोरी क्रीम' का बड़ा जखीरा पकड़ा है.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 17, 2026, 12:00 IST | Updated: Nov 17, 2026, 12:04 IST
Image Credit: छापेमारी में कुल 218 पीस गोरी क्रीम पकड़ी गई है
Join

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी गोरा करने के दावे के साथ बेची जा रही प्रतिबंधित पाकिस्तानी क्रीम का बड़ा मामला सामने आया है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने बंजारी मार्केट स्थित एक ब्यूटी सेंटर पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 'मेड इन पाकिस्तान गोरी क्रीम' और अन्य फेयरनेस उत्पादों का भारी जखीरा बरामद किया है. इसके अलावा गोल मार्केट की अन्य दुकानों में भी जांच की गई और साथ ही अन्य इलाकों में भी छापेमारी की तैयारी है.

अधिकारियों ने बताया कि मौके से जब्त किए गए कुल 218 पीस गोरी क्रीम और अन्य उत्पादों की बाजार में कीमत करीब 1 लाख 25 हजार आंकी गई है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है, क्योंकि बिना लाइसेंस और गुणवत्ता मानकों के विपरीत धड़ल्ले से बिकने वाली ये विदेशी क्रीम त्वचा के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं.

जांच के लिए लैब में भेजे गए नमूने

खाद्य एवं औषधि विभाग (FDA) ने सभी संदिग्ध उत्पादों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है. इसके साथ ही अन्य दुकानों की भी बारीकी से जांच की जा रही है. सात दिन में गोरा करने का दावा करने वाली पाकिस्तानी क्रीम 'गोरी' को डॉक्टर खतरनाक बता रहे हैं, जबकि दुकानदार इस क्रीम को सुरक्षित बताते हुए इसके नुकसान से इनकार कर रहे हैं और यह क्रीम दुकानों पर खुलेआम बिक रही है.

UPI से खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

पाकिस्तानी क्रीम 'गोरी' के अवैध कॉस्मेटिक नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हैं, इसका पता लगाने के लिए विभाग अब यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन और डिजिटल पेमेंट के आधार पर सप्लायरों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गया है. विभाग यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहा है कि आखिर इसकी सप्लाई चेन कहां से चल रही है? इसके अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों तक यह कैसे पहुंच रही है?

ये भी पढ़ें- भोपाल में खुलेआम बिक रही 7 दिन में गोरा करने का दावा करने वाली खतरनाक 'पाकिस्तानी क्रीम'! Zee मीडिया के खुलासे पर एक्शन में सरकार

भोपाल में भी खुलेआम बिक रही खतरनाक पाकिस्तानी क्रीम!

इससे पहले Zee मीडिया ने भोपाल में 7 दिन में गोरेपन का दावा करने वाली पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम 'गोरी' के अवैध और खतरनाक कारोबार का खुलासा किया था. हैरानी की बात यह है कि कथित पाकिस्तानी क्रीम 'गोरी' बाजार में पुलिस चौकियों के इर्द-गिर्द स्थित दुकानों पर भी खुलेआम बिक रही है. Zee मीडिया संवाददाता प्रमोद शर्मा ने भोपाल में इस क्रीम को खरीदा था और खुफिया कैमरे में क्रीम बेचने वाले दुकानदार भी कैद हुए. बड़ा सवाल है की पाकिस्तानी क्रीम इंडिया मार्केट में पहुंच कैसे रही है? हैरानी की बात यह है कि जिस दुकान से क्रीम खरीदी गई, वहां पुलिस जवान की तैनाती के बावजूद कथित पाकिस्तानी उत्पाद धड़ल्ले से बिकता नजर आया.

कितनी खतरनाक है 7 दिन में गोरा बनाने का दावा करने वाली क्रीम?

दुकानदार भले ही इस क्रीम को सुरक्षित बताकर नुकसान के इनकार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर ने इसको लेकर चेतावनी दी है और बताया कि इस तरह की अमानक क्रीमों में अत्यधिक मात्रा में स्टेरॉयड, हाइड्रोक्विनोन और मरकरी (पारा) मिला होता है. इस तरह की क्रीम त्वचा को भारी नुकसान पहुंचाती है और प्राकृतिक चमक के साथ कोशिकाओं को भी पूरी तरह नष्ट कर देती है. अगर नियमित इसका इस्तेमाल किया जाए, तो त्वचा स्थायी रूप से खराब होने के साथ ही घातक दुष्प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है.

रायपुर में गोरी क्रीम बिकने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान की प्रतिबंधित क्रीम की बिक्री को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सवाल उठाया और कहा कि प्रतिबंधित पाकिस्तानी क्रीम का बिकना कोई आश्चर्य नहीं है. छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान का ड्रग बिक रहा है. यह सरकार नहीं रोक पा रही है. बीजेपी का पाकिस्तान से प्रेम छुपा नहीं है. (इनपुट- राजेश निषाद)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES