SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 और 13 मार्च से होंगे एग्जाम, देखें शेड्यूल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. आइए जानते हैं कि कब से पेपर होंगे?

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 18, 2026, 20:25 IST | Updated: Nov 18, 2026, 20:31 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने साल 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी टाइम टेबल के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होंगी. वहीं 10वीं के पेपर 13 मार्च से शुरू होंगे. टाइम टेबल जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की योजना बनाने में आसानी होगी.

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी. वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होंगी और 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी. दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को निर्धारित तारीखों के मुताबिक अपने विषयों की तैयारी करनी होगी.

कितने बजे से होगी परीक्षा

बता दें कि परीक्षा का समय सुबह की पाली में रखा गया है. छात्र सुबह 9 बजे से परीक्षा में शामिल होंगे. जारी टाइम टेबल के मुताबिक, परीक्षा दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ बोर्ड की ओर से जारी जरूरी निर्देशों का पालन करें.

पहला पेपर कौन सा होगा?

12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा. वहीं 10वीं के छात्रों को पहले दिन तृतीय भाषा की परीक्षा देनी होगी. टाइम टेबल सामने आने के बाद विद्यार्थी अब विषयवार पढ़ाई का शेड्यूल बना सकते हैं. खासकर जिन विषयों में तैयारी कमजोर है, उन पर अभी से ज्यादा ध्यान देना जरूरी होगा.

कैसे करनी चाहिए तैयारी?

बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को सिलेबस समय पर पूरा करने के साथ पुराने प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर भी हल करने चाहिए. इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और निर्धारित समय में उत्तर लिखने का अभ्यास मिलेगा. अब छात्रों के पास परीक्षा की तारीखों के हिसाब से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES