SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंगाल की खाड़ी में उठेगा भीषण चक्रवात! छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखेगा असर...3 दिन बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने के आसार हैं. 27 से 29 अक्टूबर के बीच राज्य में बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 25, 2026, 10:39 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 10:50 AM IST
Image Credit: छत्तीसगढ़ मौसम समाचार
Join

आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. IMD का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा एक चक्रवाती सिस्टम 26 अक्टूबर तक एक भीषण तूफान का रूप ले सकता है और 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. मौसम में होने वाले इस संभावित बदलाव की यही वजह है.

आज मौसम रहेगा शुष्क

फिलहाल राज्य भर में मौसम साफ है. रविवार 25 अक्टूबर के लिए बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, 27 अक्टूबर से बारिश शुरू होने की संभावना है, जो तीन दिनों तक जारी रह सकती है. बीते दिन राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13°C रहा जो राज्य में सबसे कम है जिससे वहां ठंड का अहसास बढ़ गया है. 25 अक्टूबर को भी रायपुर में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है. फिर भी 27 अक्टूबर से एक चक्रवात का असर शुरू होने के कारण राज्य भर में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

क्यों बदल रहा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम में आए इस बदलाव का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक नया चक्रवाती सिस्टम है. बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में विकसित हुआ यह सिस्टम 25 अक्टूबर को एक डिप्रेशन (कम दबाव का क्षेत्र) के रूप में होगा और 26 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और यनम के तटों से टकराने की संभावना है, जिस दौरान हवा की गति 115 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके चलते अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: MP में दिवाली से पहले होगी झमाझम बारिश: 28 अक्टूबर को कई जिलों में अलर्ट! जानें आज कैसा रहेगा हाल
 

मौसम विभाग ने दी सलाह

बंगाल की खाड़ी में उठे इस चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ तौर पर दिखाई देगा. 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए किसानों और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित कर लें, खासकर उन फसलों को जो खुले में रखी गई हैं और इस त्योहारी सीजन में बदलते मौसम के बीच अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES