SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुश्तैनी जमीन पर पोतियों का पूरा नहीं, सिर्फ तय हिस्से पर हक! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; समझें कानूनी गणित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुश्तैनी जमीन के अधिकार को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि एक पारिवारिक संपत्ति पर पोतियों का पूरा नहीं, बल्कि निर्धारित हिस्से के अनुसार ही मालिकाना हक होगा.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 11, 2026, 11:15 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 11:20 AM IST
Image Credit: पुश्तैनी जायदाद को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.
Join

क्या दादा की पूरी जमीन पर पोतियों का जन्मसिद्ध अधिकार होगा? पुश्तैनी जायदाद और उत्तराधिकार के अधिकारों को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि पारिवारिक संपत्ति (Ancestral Property) पर पोतियों का पूरा मालिकाना हक नहीं होगा, बल्कि उन्हें कानून के तहत तय हिस्से के अनुसार ही अधिकार मिलेगा. बिलासपुर जिले की 13 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें पोतियों के पक्ष में पूरी जमीन का मालिकाना हक दे दिया गया था.

हाईकोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के प्रावधानों और पारिवारिक बंटवारे का विश्लेषण करते हुए पूरे कानूनी गणित को साफ किया. कोर्ट ने माना कि मूल संपत्ति मालिक के निधन और वसीयत के बाद उनके बेटे का अधिकार केवल एक-तिहाई (1/3) हिस्से पर ही बनता था. ऐसे में पिता के निधन के बाद उनकी पांचों बेटियां (पोतियां) केवल उसी एक-तिहाई हिस्से की हकदार होंगी, न कि पूरी 13.40 एकड़ जमीन की. इस फैसले ने न केवल पुश्तैनी संपत्ति में वसीयत के सीमित अधिकारों की सीमा तय कर दी है, बल्कि राज्यभर में संपत्ति विवाद से जूझ रहे परिवारों के लिए उत्तराधिकार की कानूनी स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

मामला बिलासपुर जिले की कोटा तहसील के नवागांव स्थित कृषि भूमि से जुड़ा है, जहा हां खसरा नंबर 1141 की कुल 13.40 एकड़ जमीन के मालिक केनाराम बैरागी ने 25 जनवरी 2003 को पंजीकृत वसीयत के जरिए अपनी संपत्ति बेटे संजय बैरागी के नाम कर दी थी. 26 मई 2010 को केनाराम का निधन हो गया और उनकी चार बेटियों और बेटे के बीच म्यूटेशन को लेकर विवाद हो गया, क्योंकि संजय ने वसीयत के आधार पर पूरी जमीन पर अपना अधिकार जताया था. इसके बाद 30 जनवरी 2011 को संजय बैरागी का निधन हो गया. उनके निधन के बाद पांच बेटियों ने पूरी जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हुए सिविल न्यायालय में मुकदमा दायर किया. निचली अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए पूरी जमीन का मालिकाना हक दे दिया था.

ये भी पढ़ें- 'शादी का वादा टूटने पर हर केस रेप नहीं', बिलासपुर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला

अब हाईकोर्ट ने क्या दिया फैसला?

इस फैसले को माधुरी प्रमाणिक और सीमा बैरागी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के प्रावधानों और संपत्ति के बंटवारे के आधार पर महत्वपूर्ण निष्कर्ष दिया. अदालत ने माना कि केनाराम बैरागी के एक बेटे और चार बेटियों को पुश्तैनी संपत्ति में बराबर अधिकार था. इस तरह कुल छह हिस्से बने, जिनमें केनाराम का हिस्सा केवल एक छठा था. वसीयत से संजय को पिता का एक छठा हिस्सा मिला और उनका अपना एक छठा हिस्सा मिलाकर कुल अधिकार एक तिहाई हुआ. हाईकोर्ट ने निचली अदालत का आदेश संशोधित करते हुए संजय की पांचों बेटियों को केवल एक तिहाई जमीन का मालिकाना हक दिया. इस फैसले ने पुश्तैनी संपत्ति में उत्तराधिकार और वसीयत के अधिकार को लेकर महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट की है. (इनपुट- शैलेंद्र सिंह ठाकुर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES