SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य व्यवस्था! प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टरों पर गंभीर आरोप

बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही ने जच्चा-बच्चा की जान ले ली है. वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में कोई अनुभवी डॉक्टर मौजूद नहीं थे. साथ ही, फोन करने पर डॉक्टरों के नहीं पहुंचने की बात कही.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 26, 2026, 10:52 IST | Updated: Nov 26, 2026, 10:57 IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पलारी नगर पंचायत में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि अस्पताल में इलाज की लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में चला गया है. वहीं उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले में जिम्मेदारी लेने के बजाय डॉक्टर ने सरकारी व्यवस्था पर ही सवाल उठाए हैं.

दरअसल, यह पूरा मामला बालोद जिले के पलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है. जहां पर बेदबाई साहू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने भर्ती कराया था. वहीं परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि अस्पताल में अनुभवी डॉक्टर मौजूद नहीं थे. उनका कहना है कि नर्स ने ही जिद करके प्रसव करा दिया.

परिजनों ने डॉ. पर लगाए गंभीर आरोप

परिवार ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर को लगातार फोन करते रहे, लेकिन डॉक्टर तब पहुंचे जब नवजात की मौत हो चुकी थी. वहीं मृतका के पति तीरथ साहू और परिवार के मुखिया महेश साहू का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद वे पत्नी को हायर सेंटर रेफर करने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन डॉक्टर ने महिला को स्वस्थ्य बताकर रेफर नहीं किया. उन्होंने आगे बताया कि बाद में जब हालात बिगड़ने लगी तो धमतरी ले जाया जा रहा था. उसके बाद रास्ते में ही महिला ने भी दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ेंः कुत्ते ने काटा तो झोलाछाप ने लगाए टांके, एंटी रेबीज इंजेक्शन भी नहीं दिया... सूरजपुर में मासूम की मौत

स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर क्यों है ?

इस पूरे मामले पर जब डॉक्टर सुनील देवांगन से बात की गई, तो उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार करते हुए पूरा ठीकरा सरकारी व्यवस्था पर फोड़ दिया. डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल में अनुभवी डॉक्टर नहीं हैं और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ही डिलीवरी करानी पड़ती है. उन्होंने यह भी माना कि अस्पताल में केवल एक शिफ्ट का स्टाफ है, जिससे 24 घंटे काम लिया जा रहा है. अब सवाल उठ रहा है कि करोड़ों के बजट के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर क्यों है?

(रिपोर्टः दानवीर साहू, बालोद)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES