SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस: ₹40000 फिसला सोना, दिवाली से पहले और गिरेगा भाव? दिसंबर के बाद बदलेगा सोने-चांदी का खेल!

Gold Price Update: सोना 20%, चांदी में 60% से अधिक की गिरावट आ चुकी है. सोने -चांदी की कीमत में गिरावट के बीच लोगों के मन में सवाल है कि कीमत में कब तक गिरावट जारी रहेगी ?

Written By Bavita Jha
Published: Oct 30, 2026, 03:47 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 04:07 PM IST
Image Credit: gold price
Join

Gold Price Today 30 October:  सोना सस्ता हो रहा है. चांदी की कीमत आधी से भी कम हो चुकी है. जो लोग सोने-चांदी के गहने बनवाना चाहते हैं, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है, लेकिन जिन्होंने गोल्ड-सिल्वर में निवेश किया था, उतने चेहरे उतरे हुए हैं. धनतेरस-दिवाली से पहले सोने में 20% से अधिक की गिरावट आ चुकी है. आज , 30 अक्टूबर को भी सोने के दाम धड़ाम हुए हैं. लोगों के मन में सवाल है कि क्या सोना अभी और सस्ता होगा या गोल्ड बाउंसबैक करेगा?  

सोना 20% से ज्यादा, चांदी 60% से अधिक फिसली

29 जनवरी 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1.79 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी.  अक्टूबर का अंत आते आते ये घटकर करीब 1.40 लाख के आसपास पहुंच दया है. 9 महीनों में सोना 20% से अधिक गिर चुका है.  चांदी की हालत और खराब है.  जनवरी के आखिरी हफ्ते में 1 किलो चांदी का भाव 3.86 लाख रुपये था, आज चांदी 60% से अधिक गिरकर 1.83 लाख रुपये पर है.  


आज क्या है सोने-चांदी का रेट  


इंटरनेशनल मार्केट में आज कॉमैक्स गोल्ड की कीमत में 41 डॉलर गिरकर 3989 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.  MCX पर गोल्ड 969पये गिरकर 141627 रुपये पर पहुंच गया.  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से रही है...

दिवाली तक सस्ता बिकेगा सोना?  

सोने की कीमत में गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों के ऐलान का असर दिखा है. फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.50-4.00% पर स्थिर रखा है. ब्याज दर में गिरावट नहीं होने से भारतीय सोना खरीदारों को राहत मिली है. वहीं निवेशकों को सोने के बजाए बॉन्ड में बेहतर रिटर्न मिल रहा है, जिसकी वजह से वो गोल्ड से निवेश निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं. सोने की कीमत में इससे गिरावट आई है. जिससे आने वाले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत एक दायरे में रह सकती है.  


क्या सोना गिरता रहेगा, कब चढ़ेंगे भाव?

सोने दिसंबर में यूटर्न ले सकता है. दिसंबर में फेडरल रिजर्व की बैठक होगी. दिसंबर में होने वाली फेडरल की मीटिंग में ब्याज दर में राहत की उम्मीद बन सकती है. अगर खाड़ी युद्ध खत्म हो जाता है, तेल संकट में राहत मिल जाती है, तो फेडरल रिजर्व ब्याज दर घटा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो सोने में फिर से निवेश लौटेगा.  ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने जून 2026 में एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि साल के आखिरी तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस और साल 2027 तक 6300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकता है.  इस भारतीय करेंसी में बदले, तो सोना 2.13 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की चाल में बदलाव सोने के दाम को बढ़ा सकती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES