)
हर निवेशक का यही सपना होता है कि उसके पैसे पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिले. आपकी मेहनत की कमाई तेजी से बढ़कर दोगुनी और तीन गुनी होती है तो सबको अच्छा लगता है. लेकिन क्या आपको पता है कैलकुलेटर के बिना आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका पैसा डबल कब होगा? पर्सनल फाइनेंस में एक नियम काफी प्रचलित है और इसे 'रूल 72' (Rule of 72) कहा जाता है. यह एक ऐसा तरीका है जिसके जरिये आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका पैसा डबल कब होगा?
इसके लिए आपको अपने इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाले रिटर्न के बारे में पता होना चाहिए. इसके जरिये आप कुछ ही सेकेंड में यह पता लगा सकते हैं कि 6%, 8% या 10% की ब्याज दर पर आपका पैसा दोगुना होने में कितने साल लगेंगे? आइए जानते हैं इस फार्मूले के बारे में, इसके जरिये आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को बेहद आसान बना सकते हैं.
'Rule of 72' यानी 72 का नियम पर्सनल फाइनेंस से जुड़ा बेहद आसान फार्मूला है. इसके जरिये आप आसानी से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी तरफ से किया जा रहा निवेश कितने समय में डबल हो जाएगा. 'Rule of 72' के जरिये आपको लंबे-चौड़े कम्पाउंड इंटरेस्ट के फार्मूलों को सॉल्व करने की जरूरत नहीं है. आपको इसमें बस 72 को अपने निवेश पर मिलनी वाली सालाना ब्याज दर या रिटर्न से डिवाइड करना होगा. इसके बाद जो भी नंबर आएगा, वहीं आपका पैसा डबल होने का समय होता है. इससे निकलने वाला नंबर असल टाइम के काफी करीब होता है.
इस नियम को समझना बेहद आसान होता है. इसका बेसिक फार्मूला दोगुने होने का समय= 72 / सालाना रिटर्न दर होता है. यानी यदि आपको अपने इन्वेस्टमेंट पर 10% का एनुअल रिटर्न मिल रहा है तो 72 / 10=7.2 साल का समय लगेगा. इसका सीधा सा मतलब हुआ एक लाख रुपये को दो लाख करने में करीब सवा 7 साल का समय लगेगा. इसी तरह यदि आपको निवेश पर 8% का रिटर्न मिल रहा है तो आप 72 को 8 से डिवाइड कर दीजिए. यानी 72 / 8=9 साल में आपका पैसा डबल हो जाएगा. लेकिन इसी पैसे में यदि 6% का नॉर्मल रिटर्न मिलता है तो 72 / 6 = 12 साल का समय लगेगा.
रिटर्न फॉर्मले से यह साफ है कि ब्याज दर में थोड़ा सा भी बदलाव होने से आपके पैसों के दोगुना होने की रफ्तार कम हो जाती है. उदाहरण के लिए यदि आप 6% की बजाय 9% रिटर्न वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैा तो आपका पैसा 12 साल के बजाय आठ साल में ही डबल हो जाता है. यानी 3% ब्याज बढ़ने से आपके 4 साल बच जाते हैं. लेकिन यदि कोई बहुत ज्यादा रिस्क वाला निवेश करता है और 25% का धमाकेदार रिटर्न मिलता है तो 72 / 25 यानी 2.88 साल में ही पैस डबल हो जाएगा.
देश के अधिकतर बैंकों में एफडी पर 6% से 8.5% का ब्याज मिल रहा है. यदि आपने 8.5 फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये की एफडी की है तो इस नियम के हिसाब से 72/8.5 आपका निवेश डबल होने में साढ़े 8.4 साल का समय लग जाएगा. लेकिन 6% वाले बैंक अकाउंट या नॉर्मल एफडी में पैसा डबल होने में पूरे 12 साल लगेंगे. ऐसा नहीं है कि 72 वाला यह नियम पूरी तरह सही है, यह आपको केवल अनुमान देता है. इसके तहत आने वाले नंबर पर आप दावा नहीं कर सकते. रियल लाइफ में बाजार के रिटर्न में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इसके अलावा टैक्स, म्यूचुअल फंड फीस और महंगाई दर आपके रिटर्न पर असर डालते हैं.