SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुकन्या समृद्धि में 2 नहीं 3 बेटियों के नाम पर बनेगा 2.15 करोड़ का फंड! क्या है सरकार का यह नियम

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक प्रावधान यह भी है कि आप 3 बेटियों के लिए भी अकाउंट ओपन कर सकते हैं. इसके तहत आपको हर बेटी के नाम पर एक फाइनेंशियल ईयर में डेढ़ लाख रुपये जमा करने होंगे. 21 साल की उम्र में मैच्योरिटी के समय यह पैसा करीब 2.15 करोड़ रुपये हो जाएगा.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 24, 2026, 06:10 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 06:12 PM IST
Image Credit: (File Photo) सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सरकार 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज देती है.
Join

केंद्र सरकार की तरफ से कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम का संचालन किया जाता है. इन योजनाओं में बेटियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भी है. इस योजना के तह शानदार ब्याज के साथ ही आपको टैक्स छूट भी मिलती है. सरकार की इस बचत योजना को परिवार की अधिकतम 2 बेटियों के लिये खोला जा सकता है. लेकिन यदि किसी परिवार में तीन बेटियां या पहली बेटी के बाद जुड़वां बेटियां हो जाएं तो क्या होगा? क्या इस स्थिति में तीसरी बेटी योजना के फायदे से वंचित रह जाएगी? फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इस संबंध में बेहद अहम नियम तय किये हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि तीन बेटियों के मामले में सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ा क्या नियम है?

सरकार की तरफ से बेटियों के लिए संचालित की जाने वाली योजना का मकसद बेटियों की पढ़ाई, शादी और फाइनेंशियल जरूरतों के बड़ा फंड तैयार करना है. इसके तहत आप अपनी बेटियों के लिए 2.15 करोड़ रुपये तक का फंड तैयार कर सकते हैं. सामान्य नियम यह है कि माता-पिता या कानूनी अभिभावक बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक कभी भी इस अकाउंट को खुलवा सकते हैं. एक परिवार में केवल दो बेटियों के लिए इस खाते को खोलने की अनुमति है. इसके साथ ही खाता खोलते समय और मैच्योरिटी तक बेटी का भारतीय होना जरूरी है.

3 बेटियों के लिए कब खुलेगा अकाउंट?

फाइनेंस मिनिस्ट्री के नियम के अनुसार दो अकाउंट की लिमिट को खासतौर पर छूट दी गई है. अगर किसी फैमिली में एक साथ जुड़वां (Twins) या तीन (Triplets) बेटियां जन्म लेती हैं तो तीसरी बेटी के लिए भी सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है. सरकार की तरफ से दी जाने वाली यह छूट बेटियों के जन्म के आधार पर तय होती है और उसी पर निर्भर करती है.

खाता खोलने के लिए नियम समझना जरूरी

यदि आपकी पहली डिलीवरी में तीन (ट्रिपल) बेटियां पैदा होती हैं तो तीनों का खाता खोला जा सकता है. इसके अलावा, यदि पहली डिलीवरी में एक बेटी हुई और दूसरी डिलीवरी में जुड़वां बेटियां हुईं तो भी तीसरी बेटी का SSY खाता खुल जाएगा. लेकिन यदि किसी परिवार में पहले जुड़वां बेटियां हुई हैं और उसके बाद अगली डिलीवरी के दौरान एक और बेटी जन्म लेती है तो उस हालात में तीसरी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट नहीं खोला जा सकता. यदि आप जुड़वां या तीन बेटियों के आधार पर तीसरा सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा. इस सर्टिफिकेट से यह साबित किया जा सकेगा कि बेटियों का जन्म एक साथ जुड़वां या ट्रिपल के रूप में हुआ है.

कैसे बनेगा 2.15 करोड़ रुपये का फंड?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में सालाना एक अकाउंट में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं. यदि कोई माता-पिता बेटी के 10 साल की उम्र तक पहुंचने से लेकर 21 साल की मैच्योरिटी तक हर साल 1.5 लाख रुपये का अधिकतम निवेश करता है तो 8.2% के सालाना ब्याज से एक अकाउंट की मैच्योरिटी वैल्यू करीब 71.82 लाख रुपये बनती है. इसमें 22.5 लाख रुपये का कुल निवेश और 49.32 लाख रुपये का ब्याज शामिल होता है. यदि इसी तरह तीनों बेटियों के अकाउंट में अधिकतम निवेश किया जाए तो कुल मैच्योरिटी अमाउंट करीब 2.15 करोड़ रुपये होता है. इस अकाउंट को आप महज 250 रुपये के न्यूनतम डिपॉजिट से खोल सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES