एलन मस्क की कंपनी के शेयर पर दुनिया की नजरें, ऑल टाइम हाई से 35% टूटा; आज आ रहे नतीजे
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की तरफ से 20 अक्टूबर को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया जाना है. इस दौरान सबकी निगाहें कंपनी के शेयर की चाल पर रहेंगी. दरअसल, आईपीओ लिस्टिंग के अपर लेवल से यह शेयर 35% टूट गया है. आगे इस शेयर की क्या चाल रहने वाली है, यह काफी अहम होगा.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स के बारे में बात करते ही एलन मस्क का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है. मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का ने अब तक सबसे बड़ा आईपीओ पेश किया था. लेकिन अब निवेशकों की नजरें कंपनी की तरफ से जारी किये जाने वाले नतीजों पर टिकी हैं. कंपनी की तरफ से 20 अक्टूबर को तीसरे तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाना है. जून के महीने में आईपीओ आने के बाद से शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 35 प्रतिशत टूट गया है. ऐसे में निवेशकों को यही इंतजार है कि क्या स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस का लगातार बढ़ रहा कारोबार कंपनी के शेयर को फिर से नई ऊंचाई पर ले जाएगा. इसी हफ्ते मस्क की दूसरी कंपनी टेस्ला के भी नतीजों का ऐलान होना है.
स्टारलिंक के आईपीओ की लिस्टिंग जून में हुई थी. इसके बाद 16 जून को स्पेसएक्स के शेयर ने 225.64 डॉलर का अपने ऑल टाइम हाई लेवल को टच किया था. हालांकि, उसके बाद शेयर में भारी बिकवाली का दौर आया और कंपनी का शेयर नीचे चला गया. हालात यह है कि शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 35 प्रतिशत गिर गया है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान नैस्डैक पर स्पेसएक्स का शेयर 1.3 प्रतिशत चढ़कर 147.96 डॉलर पर बंद हुआ था. पिछले तीन महीने के दौरान शेयर ने 23.5 फीसदी का रिटर्न दिया है. लेकिन पिछले एक हफ्ते के दौरान इसमें साढ़े 5 प्रतिशत और एक महीने में 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.
एक महीने में 3 प्रतिशत की गिरावट
अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद स्पेसएक्स की तरफ से अपने तीसरे तिमाही के नतीजे जारी किये जाएंगे. इस दौरान स्टारलिंक की तरफ से वित्तीय प्रदर्शन के साथ ही एआई (AI) में होने वाले निवेश को लेकर अहम अपडेट दिया जाएगा. स्पेसएक्स के नतीजों में सबसे अहम भूमिका स्टारलिंक (Starlink) की होगी. दूसरी तिमाही के दौरान स्टारलिंक का रेवेन्यू रेवेन्यू सालाना बेस पर 66 प्रतिशत बढ़कर 4.3 अरब डॉलर रहा. आपको बता दें स्टारलिंक के सब्सक्राइबर्स की संख्या दोगुनी होकर 12 मिलियन (करीब सवा करोड़) पहुंच गई है. निवेशकों का फोकस इस बात पर होगा कि क्या कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या में हो रहे इजाफे को बरकरार रख पाई या नहीं.
किसे मिलेगा एलन मस्क का शेयर, कितनी होगी कीमत और कैसे बंटेगा? जानिए पूरी डिटेल
निवेशकों के लिहाज से भी यह पूरा हफ्ता बेहद हलचल वाला है. मस्क की दूसरी कंपनी टेस्ला भी 21 अक्टूबर को अपने नतीजों का ऐलान करने वाली है. टेस्ला ने तीसरी तिमाही के दौरान 4,86,500 कारों की डिलीवरी की रिपोर्ट दी थी. यह आंकड़ा भले ही पिछले साल से कम रहा लेकिन बाजार की उम्मीद से बेहतर था. अब देखने वाली बात यही है कि क्या स्टारलिंक इतना कैश जेरनेट कर पा रहा है, जिससे कंपनी अपने नए एआई (AI) प्रोजेक्ट और स्पेस से संबंधित अभियान के लिए पूंजी जुटा सके.