SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 900 के पार: आज ₹5 लाख करोड़ के फायदे के पीछे 5 बड़े फैक्टर्स

Share Market: शेयर बाजार में लंबी बिकवाली के बाद आज तेजी लौटी है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ बंद हुए. आज बाजार की तेजी के पीछे कौन-से फैक्टर्स ने ट्रिगर का काम किया है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 29, 2026, 05:29 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 05:49 PM IST
Image Credit: share market
Join

Share Market Update:   लगातार गिरने के बाद आज शेयर शेयर बाजार में तेजी लौटी. सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान के साथ ओपनिंग भी की और बंद भी हरे रंग के साथ हुआ.  गुरुवार को सेंसेक्स 905 अंक उछलकर बंद हुआ.  सेंसेक्स 905.01 अंक या 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,151.04 और निफ्टी 237.90 अंक या 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,936.75 पर बंद हुआ.  बाजार में तेजी की बदौलत आज शेयर बाजार के निवेशकों ने 5 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है. 

बाजार में खरीदारी से लौटी रौनक  

गुरुवार को बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली.  निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 566.95 अंक की तेजी के साथ 57,841.65, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 176.45 अंक या 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,811.35 पर बंद हुआ. आज सिर्फ निफ्टी ऑटो में 0.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

 

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर  

आज  अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एसबीआई, टाइटन, एनटीपीसी, बीईएल, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एलएंडटी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक,एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स बनें.  जबकि  ट्रेंट, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक लूजर्स स्टॉक्स बने.

शेयर बाजार में क्यों लौटी तेजी  

शेयर बाजार में तेजी के पीछे कई फैक्टर्स काम कर रहे हैं. बाजार में खरीदारी लौटी, जिसने बाजार को बूस्ट किया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अक्टूबर 2026 ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जिसने भारतीय बाजार के लिए बूस्टर डोज का काम किया है.  फेड की ओर से ब्याजदरों में बढ़ोतरी रोकने के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी देखने को मिली. क्रूड की कीमतों में गिरावट के बाद महंगाई का डर कम होने से संस्थागत निवेशकों की ओर से फिर से खरीदारी शुरू हुई है, जिसकी वजह से बाजार में तेजी लौटी है.  विदेशी निवेशकों की खरीदारी और घरेलू संस्थागत निवेशकों  के लगातार समर्थन से बाजार में लिक्विडिटी की स्थिति बेहतर हुई है. जिसके लिए बाजार ने आज सकारात्मक रूख दिखाया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES