रेलवे के बाद अब पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के लिए हुआ बड़ा ऐलान, 60 दिन का मिलेगा बोनस; कितना मिलेगा पैसा?
पोस्ट ऑफिस ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपने कर्मचारियों के लिए 60 दिन के बोनस का ऐलान किया है. रेलवे के बाद पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के लिए किये गए ऐलान के बाद खाते में कितना पैसा आएगा?
फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और सरकार के अलग-अलग विभागों की तरफ से कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया जा रहा है. पिछले दिनों भारतीय रेलवे में काम करने वाले 10 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस का ऐलान किया गया था. अब केंद्र सरकार ने भारतीय डाक विभाग (Department of Posts) के लाखों कर्मचारियों को दिवाली का बंपर तोहफा देने का ऐलान किया है. रेलवे कर्मचारियों के बाद पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) का ऐलान किया गया है.
फाइनेंस मिनिस्ट्री से मंजूरी मिलने के बाद डाक विभाग ने इस बारे में ऑफिशियल आदेश जारी कर दियाा है. इस फैसले के तहत पात्र कर्मचारियों के अकाउंट में दिवाली से पहले करीब 14,000 रुपये तक का बोनस क्रेडिट हो जाएगा. डाक विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार बोनस को अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाएगा. इसमें एमटीएस (MTS), ग्रुप सी (Group C) और ग्रुप बी वाले रेगुलर कर्मचारियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा रेगुलर काम कर रहे ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को भी योजना के तहत शामिल किया गया है. अस्थायी कर्मचारियों और फुल-टाइम कैजुअल लेबर को भी तय शर्तों के तहत एडहॉक बोनस का फायदा मिलेगा.
फेस्टिव सीजन शुरू...कब होगा DA हाइक का ऐलान, पिछले 5 साल के ट्रेंड से समझिए
बोनस की कैलकुलेशन
डाक विभाग से जुड़े रेगुलर कर्मचारियों के लिए बोनस की कैलकुलेशन 60 दिन की सैलरी के आधार पर की जाएगी. इसके लिए विभाग की तरफ से अधिकतम मंथली सैलरी की लिमिट 7,000 रुपये तय की गई है. यदि कोई कर्मचारी पूरे फाइनेंशिलय ईयर 2025-26 के दौरान पात्र रहा है तो उसका बोनस कितना बनेगा, आइए जानते हैं-
- कैलकुलेशन के लिए मानी गई मंथली सैलरी: 7,000 रुपये
- रोजाना की अनुमानित सैलरी: 7,000 /30 = 233.33 रुपये
- 60 दिन का कुल बोनस: 233.33×60= 14,000 रुपये
8th pay commission: तेजी से काम में जुटा 8वां वेतन आयोग, दशहरा बाद 22 और 23 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग में क्या होगा?
ग्रामीण डाक सेवकों को भी मिलेगा बोनस
गांवों में सुविधा मुहैया कराने वाले ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को भी एक्स-ग्रेशिया (Ex-gratia) बोनस दिया जाएगा. उनके बोनस का हिसाब उनके टाइम संबंधी कंटीन्यूटी अलाउंस (TRCA) और महंगाई भत्ते (DA) के बेस पर किया जाएगा. जीडीएस के लिए भी अधिकतम मंथली लिमिट 7,000 रुपये तय की गई है. ऐसे डाक सेवक जिन्होंने पूरे साल काम नहीं किया, उन्हें उनके सर्विस टेन्योर के रेश्यो में बोनस दिया जाएगा.
खाते में कब आएगा पैसा?
बोनस का ऐलान होने के बाद सबसे बड़ी सवाल यही है कि पैसा खाते में कब आएगा? वित्त मंत्री की मंजूरी मिलने के बाद विभाग की तरफ से पेमेंट प्रोसेस में तेजी ला दी गई है. सरकार का मानना है कि त्योहार की खुशियों को दोगुना करने के लिए इस पैसे को दिवाली से पहले कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में ट्रांससफर कर दिया जाए.