SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Nvidia ने जेनसन हुआंग को फिर बनाया CEO; बोर्ड बोला- नेशनल सिक्योरिटी को खतरा नहीं, सरकार ने भी दी हरी झंडी

हालांकि, उनकी वापसी से जुड़ी परिस्थितियों और नेतृत्व में बदलाव को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 23, 2026, 19:39 IST | Updated: Nov 23, 2026, 19:59 IST
Image Credit: यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है | Nvidia
Join

Nvidia reinstates Jensen Huang as CEO : दिग्गज अमेरिकी चिप निर्माता Nvidia ने 23 नवंबर को जेनसन हुआंग को फिर से कंपनी का CEO नियुक्त कर दिया है. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है. ये फैसला कंपनी के बोर्ड की ओर से एक बड़ा यू-टर्न है. कंपनी ने कुछ दिन पहले ही उनकी वापसी की संभावना को खारिज कर दिया था.

हालांकि, उनकी वापसी से जुड़ी परिस्थितियों और नेतृत्व में बदलाव को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

'हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा'

कंपनी के निदेशक मंडल ने हुआंग के साथ चर्चा और अमेरिका के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से परामर्श के बाद सर्वसम्मति से उनकी वापसी को मंजूरी दी. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

बोर्ड ने कहा कि वह जेनसन हुआंग की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण और कंपनी का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता से संतुष्ट है. बोर्ड ने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकारी अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर उसे भरोसा है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा.

एनवीडिया के बोर्ड के चेयरमैन हार्वे सी जोन्स ने कहा, 'बोर्ड का मानना ​​है कि एनवीडिया का नेतृत्व करने के लिए जेन्सेन ही सही व्यक्ति हैं. उनकी वापसी हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है.'

जोन्स बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे, जबकि हुआंग CEO और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां फिर से संभालेंगे. कोलेट क्रेस्स, जो अंतरिम CEO के तौर पर काम कर रही थीं. अब वापस एनवीडिया की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) की भूमिका में लौट आएंगी.

ये भी पढ़ें : छिन गया Nvidia से नंबर 1 का ताज! 2, 3 नहीं... चौथे स्थान पर पहुंची ...

हुआंग ने इंडस्ट्री पार्टनर्स से मिले समर्थन के लिए आभार जताया
 

जेनसन हुआंग ने इस फैसले के लिए बोर्ड का धन्यवाद किया और कहा कि वह काम पर लौटने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, 'एनवीडिया में वापस आना और एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है.'

उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के दौरान कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम के प्रयासों को सराहा है. साथ ही कर्मचारियों, शेयरधारकों और इंडस्ट्री पार्टनर्स से मिले समर्थन के लिए भी आभार जताया है.

 ट्रंप ने सीईओ की वापसी को सही और उचित बताया

डोनाल्ड ट्रंप ने सीईओ की वापसी को सही और उचित बताया है. देश को एनवीडिया में जेनसन हुआंग के नेतृत्व की जरूरत है.

Nvidia के शेयर करीब 30% उछले

हुआंग की Nvidia के CEO पद पर वापसी की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. इस खबर के चलते Nvidia के शेयर करीब 30% उछल गए. इससे निवेशकों में कंपनी के नेतृत्व और भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साह बढ़ा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES