SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चंद्रशेखरन विवाद के बीच TATA में बड़ा बदलाव, एक साथ 6 कंपनियों से इस्तीफा देंगे नोएल टाटा, आखिर क्या है वजह?

TATA Group: 12 नवंबर को नोएल टाटा 70 साल के होने जा रहे हैं. टाटा की रिटायरमेंट पॉलिसी के मुताबिक उन्हें नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के पद से रिटायर्ड होना होगा.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 28, 2026, 06:28 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 06:38 PM IST
Image Credit: noel tata
Join

Noel Tata:  देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक TATA का विवाद थम नहीं रहा है. टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब तो टाटा के बोर्डरूम विवाद में राजनीति की भी एंट्री हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टाटा ग्रुप को आपराधिक तरीके से बर्बाद करने का आरोप लगाया है. जिसपर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया. इन सबके बीच अब नोएल टाटा को लेकर बड़ी खबर आ रही है.

6 बड़ी कंपनियों के बोर्ड से हटेंगे नोएल टाटा  

टाटासंस  के चेयरमैन विवाद के बाद अब टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा को लेकर खबर आ रही है. दरअसल 12 नवंबर को नोएल टाटा 70 साल के होने जा रहे हैं. टाटा की रिटायरमेंट पॉलिसी के मुताबिक उन्हें नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स  के पद से रिटायर्ड होना होगा. अगर ऐसा होता है, तो नोएल टाटा को टाटा ग्रुप की 6 प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देना होगा.  

इन 6 कंपनियों के बोर्ड से बाहर होंगे नोएल टाटा

मौजूदा वक्त में नोएल टाटा  Tata Trends, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ,टाटा इंटरनेशनल और ट्रेंड हाइपरमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन  नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. इसके अलावा वो दुबई स्थित टाटा इंटरनेशनल वेस्ट एशिया DMCC के भी नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं.इन कंपनियों के अलावा नोएल टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन हैं,इंडिटेक्स ट्रेंट रिटेल इंडिया के निदेशक है.  टाटा के रिटायरमेंट नियम के मुताबिक उन्हें इन कंपनियों में अपना पद छोड़ना होगा.

क्या है टाटा का रिटायरमेंट वाला नियम  

टाटा समूह के गवर्नेंस फ्रेमवर्क के मुताबिक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स की रिटारमेंट उम्र 65 साल और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की उम्र 70 साल है, 12 नवंबर को नोएल टाटा 70 साल के हो जाएंगे. ऐसे में कंपनी के नियम के मुताबिक उन्हें ऑपरेटिंग कंपनियों के बोर्ड से हटना पड़ सकता है.

टाटासंस के बोर्ड में बना रहेगा दबदबा  

70 साल के होने पर नोएल टाटा को 6 कंपनियों के बोर्ड से रिटायरमेंट लेना पड़ सकता है, लेकिन टाटासंस के बोर्ड में उनकी भूमिका बनी रहेगी. दरअसल नोएल टाटा टाटासंस के बोर्ड में ऑपरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त है. वहीं टाटा ट्रस्ट्स में वो नॉमिनी डायरेक्टर हैं.  चूंकि टाटा संस में 66% हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स की है. ऐसे में होल्डिंग कंपनी में शेयरहोल्ड की ओर नॉमिनेटेड डायरेक्टर्स के नियम ऑपरेटिंग कंपनियों के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स से अलग होंगे और इस तरह से नोएल टाटा संस के बोर्ड में बने रहेंगे.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES