)
HDFC Bank : देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक ने गुरुवार यानी 1 अक्टूबर को अपना CEO नियुक्त कर दिया है. अनूप बागची को बैंक की कमान सौंपी गयी है. मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म होने के बाद बागची 27 अक्टूबर से पद संभालेंगे.
HDFC बैंक की 1 अक्टूबर की फाइलिंग के मुताबिक, RBI ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 35B के तहत बागची की नियुक्ति को मंजूरी दी है.
अनूप बागची को 2 अक्टूबर 2026 से HDFC बैंक के बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा. वो 27 अक्टूबर 2026 से तीन साल के कार्यकाल के लिए बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO का पद संभालेंगे.
HDFC बैंक के मुताबिक, मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 को पूरा हो जाएगा. इसके बाद 27 अक्टूबर से कमान अनूप बागची संभालेंगे.
HDFC बैंक के MD और CEO का पद संभालने वाले अनूप बागची को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. वे 1992 में ICICI ग्रुप से जुड़े और उन्होंने रिटेल, MSME और कॉर्पोरेट बैंकिंग के साथ-साथ ट्रेजरी, मार्केट्स और क्रेडिट पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में लीडरशिप की भूमिकाएं निभाई हैं.
55 साल के बागची ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में तीन दशक से अधिक समय बिताया है जिसमें से ज़्यादातर समय उन्होंने ICICI ग्रुप के साथ काम किया है. उन्होंने 1992 में जॉइन किया था. उन्हें ट्रेजरी, रिटेल और होलसेल बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, कैपिटल मार्केट, वेल्थ मैनेजमेंट, इंश्योरेंस और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस का अनुभव है.
उन्होंने 2017 से 2023 तक ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. होलसेल बैंकिंग में जाने से पहले उन्होंने रिटेल, बिजनेस और रूरल बैंकिंग का काम संभाला है.
जून 2023 में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ़ इंश्योरेंस में MD और CEO बनने से पहले बागची ने ICICI सिक्योरिटीज के CEO और MD के तौर पर भी काम किया था. ICICI प्रूडेंशियल लाइफ में उन्होंने कंपनी के प्रोटेक्शन और नए बिजनेस सेगमेंट के विस्तार का काम संभाला, साथ ही कंपनी ने अलग-अलग चैनलों में अपना डिस्ट्रीब्यूशन मजबूत किया. उन्होंने मई 2023 तक ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के चेयरमैन और ICICI प्रूडेंशियल पेंशन फंड्स मैनेजमेंट कंपनी और ICICI होम फाइनेंस के डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया.
अगर एजुकेशन की बात करें तो बागची के पास IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की डिग्री और IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री है. वे IIT कानपुर और IIM बैंगलोर के पूर्व छात्र हैं. बागची ने केमिकल इंजीनियरिंग से बैंकिंग सेक्टर का रुख किया और SEBI की 'फाइनेंशियल एंड रेगुलेटरी टेक्नोलॉजीज' कमिटी और RBI की 'माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज' पर बनी एक्सपर्ट कमिटी के मेंबर्स के तौर पर भी काम किया है.