SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IRCTC का सर्वर बीमार, ट्रेन टिकट बुकिंग का इंतजार, सिस्टम क्रैश से दिवाली-छठ सीजन में हाहाकार, यात्री बेहाल

छठ पर घर जाने के लिए टिकट बुकिंग के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों को निराशा मिली है. ऑनलाइन टिकट सिस्टम ठप होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है. जिन लोगों को तत्काल बुकिंग करना था, उसके चेहरे पर मायूसी छाई हुई है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 10, 2026, 12:25 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 12:50 PM IST
Image Credit: IRCTC
Join

Indian Railway IRCTC Ticket Booking:  फेस्टिव सीजन में टिकटों की भारी डिमांड के बीच रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम कई घंटों से ठप पड़ा है. छठ पर घर जाने वाले और दीवाली के बाद घर से लौटने वालों की भीड़ के बीच ऑनलाइन टिकट सिस्टम ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जिन लोगों को तत्काल बुकिंग करना था, उसके चेहरे पर मायूसी छाई हुई है. त्योहारी सीजन से पहले रेलवे ने तैयारियों के तमाम दावे किए हैं, लेकिन टिकट बुकिंग सिस्टम को दुरूस्त नहीं कर पाएं.  IRCTC का सर्वर क्रैश हैं, RAIL ONE ऐप पर लोग लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं. Unable to Process, Please Retry का मैसेज लोगों की नाराजगी बढ़ा रहा है. 

रेलवे का ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस ठप

रेलवे के ऑनलाइन रिजर्वेशन सिस्टम की खामी सामने आ गई है. 10 नवंबर पर IRCTC, Rail One APP पूरी तरह से क्रैश रहा. लोग बार-बार कोशिश करते रहे, लेकिन तकनीकी खामी के चलते बीते कई घंटे से ऑनलाइन रिजर्वेशन बंद रहा. यूजर्स ना तो आईआरसीटीसी के वेबसाइट से टिकट बुक कर पा रहे हैं और ना ही ऐप से.  सर्वर पर हैवी लोड या सिस्टम क्रैश की वजह से रेलवे का ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम ठप पर गया है. 

Rail App से भी रिजर्वेशन ठप  

यात्री आईआरसीटीसी पर लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं. Rail ऐप पर बुकिंग नहीं हो रही है. क्रिस ( CRIS) के इंजीनियर तकनीक खामी को दूर करने में लगे हुए हैं, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी सिस्टम रिस्टोर नहीं हो पाया है. तत्काल बुकिंग की टाइमिंग बीत गई, लेकिन टिकट बुकिंग शुरू नहीं हो पाया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है. हालांकि , ये पहली बार नहीं हुआ है. तत्काल बुकिंग के समय , तो अक्सर लोगों को इस सिस्टम फेल का सामना करना पड़ता है. इससे पहले 5 नवंबर को भी आईआरसीटीसी का सर्वर ठप पर गया था. लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रेलवे पर अपनी नाराजगी दिखाई.  

छठ पर घर जाने वालों की भारी भीड़, लेकिन रेलवे का सिस्टम क्रैश  

13 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है. देश भर के अलग-अलग हिस्सों से लोग यूपी-बिहार अपने घर पहुंचते हैं. रेलवे की ओर से हर साल तैयारियों के तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन ना तो ट्रेनों में भीड़ कम होते है औप ना ही टिकट बुकिंग सिस्टम में सुधार हो रहा है. रिजर्वेशन विंडो खुलते ही टिकट वेटिंग में पहुंच जाता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES