SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनतेरस पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सुबह-सुबह धड़ाम हुआ गोल्ड; चेक करें अपने शहर का रेट

धनतेरस के मौके पर आमतौर पर सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदना शुभ माना जाता है. इस मौके पर यदि आप भी कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो दाम में गिरावट आई है. बाजार में कुछ भी खरीदने से पहले आपको दाम करने चाहिए. आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों के हिसाब से सोने का रेट-

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 06, 2026, 10:22 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:26 AM IST
Image Credit: (AI) चांदी में भी आज फिर से गिरावट देखी गई और यह टूटकर 1.85 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई.
Join

इस दिवाली और धनतेरस पर यदि आप भी सोना या चांदी लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपको जरूर राहत देगी. जी हां, मिडटर्म इलेक्शन के बाद दोनों कीमती धातुओं में आई तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई. शुक्रवार सुबह से ही सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है. एक दिन पहले 5 नवंबर गोल्ड और सिल्वर में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी. तेल टैंकरों पर हमले और क्रूड ऑयल के दाम में आई तेजी का असर शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम पर देखा गया. इससे पहले US मिडटर्म इलेक्शन के बाद बनी अनिश्चितता ने बुलियन मार्केट को सपोर्ट किया था. इंटरनेशनल वायदा बााजर कॉमेक्स से लेकर एमसीएक्स (MCX) तक सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है. इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड आज सुबह गिरकर 4100 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया. चांदी भी गिरकर 51 डॉलर के करीब आ गई है.

इंटरनेशनल वायदा मार्केट कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह सोने को 4,053 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया. कारोबारी सत्र के दौरान एक समय यह गिरकर 4,049 डॉलर प्रति औंस तक चला गया. इसी तरह चांदी भी दो प्रतिशत से कुछ कम गिरकर 51 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड करते देखी गई. भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) की बात करें तो इस गिरावट का असर वहां भी देखा गया और 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला डोमेस्टिक गोल्ड फ्यूचर्स 2124 रुपये टूटकर 141971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया. चांदी फ्यूचर्स की बात करें तो इसमें 3110 रुपये की गिरावट आई और यह गिरकर 184030 रुपये प्रति किलो पर आ गई.

बुलियन मार्केट का भी बुरा हाल

बुलियन मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है. शुक्रवार सुबह बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाला सोना 1940 रुपये टूटकर 142,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. ज्वैलरी में सबसे ज्यादा यूज होने वाले 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह गिरकर 130,643 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 20 कैरेट गोल्ड को 118,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड को 106,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया. चांदी की बात करें तो इसमें भी कल के मुकाबले गिरावट देखी जा रही है और यह 2800 रुपये की कमजोरी के साथ 184,740 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

IBJA पर क्या रहेगा सोने-चांदी का हाल?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) अपनी वेबसाइट https://ibjarates.com पर दिन में दो बार सुबह व शाम के समय सोने और चांदी के रेट जारी करता है. ये रेट दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते हैं. IBJA की तरफ से गुरुवार शाम को 5 बजे जारी किये गए रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना चढ़कर 14129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा चांदी की बात करें तो यह 187300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड 132022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट का रेट 103182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

निवेशकों को क्या है सलाह?

कमोडिटी मार्केट से जुड़े जानकारों का कहना है कि भारतीय निवेशकों को इंटरनेशनल मार्केट प्राइस के अलावा भारतीय रुपये पर भी फोकस रखना चाहिए. यदि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है तो भारत में सोने के दाम इंटरनेशनल तेजी से चढ़ सकते हैं. यदि रुपया मजबूत हुआ तो ग्लोबल मार्केट की तेजी का असर भारतीय बाजार में कुछ हल्का पड़ सकता है. चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड और तेज उतार-चढ़ाव के कारण इसमें सोने के मुकाबले ज्यादा प्राइस स्विंग देखने को मिल सकता है. जानकारों ने साफ कहा है कि भले ही शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है लेकिन निवेशकों को किसी भी तेज उछाल को देखकर एक साथ पूरा पैसा लगाने से बचना चाहिए.

(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES