भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /Gold Price: महंगाई के 'दर्द' से उबर रहा सोना-चांदी? लगातार दूसरे दिन देखी तेजी; आज चढ़कर यह हो गया रेट

Gold Price: महंगाई के 'दर्द' से उबर रहा सोना-चांदी? लगातार दूसरे दिन देखी तेजी; आज चढ़कर यह हो गया रेट

Silver Price: अमेरिका में जब बुधवार को महंगाई दर के आंकड़े आए तो सोने और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई. लेकिन निवेशकों की तरफ से फिर से खरीदारी किये जाने से दोनों कीमती धातुओं के रेट में रिकवरी देखी जा रही है. जानिए आज सोने-चांदी का रेट चढ़कर कहां पहुंच गया?

Written ByKriyanshu Saraswat
Published: Oct 16, 2026, 01:27 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 01:29 PM IST
joinshare
Gold Price: महंगाई के 'दर्द' से उबर रहा सोना-चांदी? लगातार दूसरे दिन देखी तेजी; आज चढ़कर यह हो गया रेट

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Gold Price Today: अमेरिका में बुधवार को जब महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आए तो सोने और चांदी दोनों की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखी गई. सोना 4100 डॉलर प्रति औंस तक और चांदी 54 डॉलर प्रति औंस तक टूट गई थी. हालांकि, गिरावट के अगले ही दिन दोनों कीमती धातुओं में रिकवरी दिखाई दी. हफ्ते के आखिरी कारोबारी और महंगाई दर के आंकड़े आने के दूसरे दिन गोल्ड और सिल्वर में तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को इंटरनेशनल वायदा बाजार कॉमेक्स में सोना 36.60 डॉलर प्रति औंस चढ़ गया और मजूबत होकर 4200 डॉलर के पार निकल गया. इसी तरह चांदी भी करीब एक डॉलर प्रति औंस तक चढ़कर 58 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार करती देखी गई.

सोने के दाम में गिरावट का कारण अमेरिका में महंगाई दर का चढ़कर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के साथ ही अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.5% की बढ़त भी रही. इसके अलावा 10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड का मजबूत होना भी रहा. डॉलर मजबूत होने से दूसरे देशों की करेंसी रखने वालों के लिए सोना महंगा हो जाता है. इससे डिमांड पर असर पड़ता है और सोने के दाम नीचे आने लगते हैं.

MCX और बुलियन मार्केट का हाल

वायदा बाजार MCX की बात करें तो यहां भी सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है. 4 दिसंबर को डिलीवरी वाला सोना 1242 रुपये की तेजी के साथ 148731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. इसी तरह चांदी की बात करें तो 4 दिसंबर को डिलीवरी वाली चांदी 2673 रुपये चढ़कर 213333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करते हुए देखी गई. बुलियन मार्केट में सोना 1110 रुपये चढ़ गया और 148,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते देखा गया. यहां भी चांदी में अच्छी खासी तेजी देखी गई और 2370 रुपये के उछाल के साथ 213,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है.

घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से जारी रेट के अनुसार शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों ही चढ़ गए. IBJA की तरफ से हर दिन दो बार दोनों धातुओं के रेट जारी किये जाते हैं. गुरुवार शाम को बंद रेट के मुकाबले 24 कैरेट वाला सोना चढ़कर 146514 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह चांदी की बात करें तो इसमें 2000 रुपये किलो से भी ज्यादा की तेजी आई और यह 210312 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखी गई. 22 कैरेट वाला सोना चढ़कर 134207 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड 109886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

महंगाई दर बढ़ने के बाद क्यों गिरा सोना?

अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आए और यह पिछले महीने के मुकाबले 0.6% बढ़ गई. महंगाई दर के बढ़ने के बाद यह उम्मीद बढ़ गई कि फेड रिजर्व की तरफ से अक्टूबर के अंत में होने वाली मीटिंग के दौरान ब्याज दर को फिर बढ़ाया जा सकता है. ब्याज दर में हाइक से ब्याज नहीं देने वाली संपत्तियों में निवेश का रुझान कम हो जाता है. हालांकि, फेड की तरफ से कहा गया है कि इकोनॉमी के हालात देखकर ही ब्याज दर को लेकर फैसला किया जाएगाा. बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में ब्याज दर बढ़ने की आशंका से दाम नीचे आ रहे हैं. लेकिन लॉन्ग टर्म में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी बढ़ने और अमेरिका के बढ़ते कर्ज के चलते सोने को फिर सपोर्ट मिलेगा.

(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Gold Price