)
Gold Price: दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों के चेहरे खिले हुए हैं. सोने के दाम में भारी गिरावट आ चुकी है. चांदी अपने पीक हाई प्राइस से 2 लाख रुपये से करीब सस्ता हो रहा है. हालांकि मंगलवार, 27 अक्टूबर को सोने की कीमत में मामूली सुधार दिखा, लेकिन अभी भी सोना अपना ऑल टाइम हाई से काफी सस्ता बिक रहा है.
इंटरनेशनल मार्केट में आज 27 अक्टूबर को सोने की कीमत 4 डॉलर की बढ़त के साथ 4020 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया . MCX पर आज गोल्ड की कीमत 82 डॉलर की गिरावट के साथ 1,42,989 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी ताजा रेटलिस्ट के मुताबिक मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई. आज सोने की शुद्धता के हिसाब से कीमत कुछ इस तरह से हैं...

29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1.79 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. आज सोना 1,41 लाख रुपये पर है. अगर इससे तुलना करें तो बीते 9 महीनों में सोने की कीमत 38000 रुपये गिर चुकी है. इसी तरह से 29 जनवरी को 1 किलो चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर 3.89 लाख रुपये पर थी, जो आज गिरकर 1.92 लाख पर पहुंच चुकी है. मतलब चांदी में करीब 1.97 लाख रुपये तक की गिरावट आ चुकी है.
कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बढॉती महंगाई और अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में और गिरावट की उम्मीद की जा रही है, लेकिन निवेशक के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप थोड़ा-थोड़ा कर खरीदारी करें. हालांकि हमारी सलाह है कि सोने-चांदी में निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार से निवेश की सलाह जरूर लें.