क्रैश होकर आज साल में सबसे सस्ता बिक रहा सोना! चांदी ₹1.46 लाख पर लुढ़की, चेक करें अपने शहर में 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold-Silver Latest Price: सोना 1.22 लाख रुपये तो चांदी 1.47 लाख रुपये के करीब पहुंच गया. सोने-चांदी की कीमत में गिरावट के बाद क्या आपको अभी खरीदारी करनी चाहिए?
Gold-Silver Rate Today 21 November: सोना साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है. शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है. जो सोना साल के शुरुआत में 1.80 लाख रुपये से करीब पहुंच चुका था और दावने किए जा रहे थे कि सोना 2 लाख के पार चला जाएगा, उसने ऐसा यूटर्न लिया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं. 20 नवंबर को सोना साल 2026 में सबसे सस्ते रेट पर पहुंच गया.
1.22 लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, चांदी 1.47 लाख रुपये से नीचे
इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. कॉमैक्स गोल्ड 3,685 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. हालांकि, आज सोने में तेजी देखी गई. इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 3,881.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
MCX पर सोने-चांदी की कीमत
MCX पर सोने में 5503 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई. रात 11.54 बजे ट्रेडिंग बंद होने तक सोना 4.32 % गिरकर 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
MCX पर सिल्वर के दाम में देर रात थोड़ा सुधार देखने को मिला, 1,46,868 रुपये से निचले स्तर को छूने के बाद चांदी ने कमबैक करते हुए 1,48,900 रुपये पर ट्रेडिंग बंद की. 20 नवंबर में चांदी में 10088 रुपये की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 20 नवंबर को सोना साल के निचले स्तर पर पहुंच गया. एक झटके में सोने में 5947 रुपये की और चांदी में 9,789 रुपये का बड़ा फॉल आया. IBJA की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट वाले सोने और 1 किलो चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं.
- 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,23,538 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,13,203 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना 92,688 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट वाला सोना 72,297 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 1 किलो चांदी की कीमत 1,50,650 रुपये.
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
- दिल्ली में सोना 1,25,720 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
- जयपुर में सोने की कीमत 1,25,720 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
- अहमदाबाद 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में 24 कैरेट वाला गोल्ड 1,25,570 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- भोपाल में गोल्ड की कीमत 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम
- लखनऊ में सोने की कीमत 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम
- रायपुर में सोने के दाम 1,25,570 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई में सोने की कीमत 1,25,570 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- पटना में सोने के दाम 1,25, 620 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- कोलकाता में 1,25,570 रुपये प्रति 10 ग्राम.
सोना 34% सस्ता, चांदी में 66% की गिरावट
सोना इस साल 34% से अधिक और चांदी 66% तक गिर चुका है. 29 जनवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर होता है, जबकि आज सोना 1.22 लाख रुपये पर पहुंच चुका है. चांदी की बात करें, तो 29 जनवरी 2026 को 1 किलो चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपये के करीब पहुंच गई थी, चांदी आज गिरकर 1.50 लाख रुपये पर है.
सोने-चांदी में क्यों आया है भूचाल
सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों का बड़ा रोल है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए एक बार फिर से ब्याज दरों में बढ़ाने की आशंका बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि दिसंबर 2026 और 2027 के शुरुआती महीनों में अमेरिका में ब्याज दरों में आधा फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है. ब्याज दर बढ़ा, तो बॉन्ड रिजर्व की मांग बढ़ेगी, निवेशक सोने के बजाए सरकारी बॉन्ड में पैसा लगाएंगे, जहां उन्हें बेहतर रिटर्न मिलता है. जिससे सोने में बिकवाली आ रही है.
सोने की गिरावट में डॉलर का हाथ
सोने की कीमत में गिरपावट के पीछे डॉलर का भी बड़ा हाथ है. मजबूत डॉलर इंडेक्स से सोने पर दवाब बढ़ रहा है. डॉलर के मजबूत होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे सोने की मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है.
डिस्क्लेमर- Zee News आपको निवेश की सलाह नहीं देता है. सोने-चांदी या शेयर बाजार में निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें.