SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UPI से झटपट निकलेगा PF का पैसा, करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए EPFO का मेगा प्लान; कब लॉन्च होगी सर्विस?

EPFO UPI Withdrawal: ईपीएफओ की तरफ से जल्द ही UPI के जरिये पीएफ बैलेंस को निकालने की सुविधा शुरू की जाएगी. इसको लेकर टेस्टिंग चल रही है. नए फीचर के माध्यम से कैसे 30-75% तक पीएफ की राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगी.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 10, 2026, 10:02 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 10:05 AM IST
Join

EPFO News: अगर आप भी सैलरीड क्लास हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों के लिए ईपीएफओ (EPFO) जल्द ही शानदार सुविधा शुरू करने जा रहा है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद आप यूपीआई (UPI) के जरिये अपना पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे. इसका मकसद अभी पीएफ का पैसा निकालने में लगने वाले समय को कम करना है. इसके बाद लंबे प्रोसेस से छुटकारा मिलेगा और यह प्रोसेस घटकर कुछ ही सेकेंड का रह जाएगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के चुनिंगदा बैंकों के साथ मिलकर यूपीआई के जरिये पीएफ निकासी को लेकर टेस्टिंग भी शुरू कद दी है.

मनीकंट्रोल में प्रकाशित खबर के अनुसार इस तकनीक से जुड़ने के बाद करोड़ों सब्सक्राइबर्स को अपना पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबी कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खबर में दावा किया गया कि इस सुविधा के इस साल दिसंबर के आखिर तक ऑफिशियल रूप से लॉन्च किये जाने की उम्मीद है.

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

अभी यदि किसी को पीएफ अकाउंट में जा पैसे को निकालना है तो यूएएन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन क्लेम करना होता है. आवेदन पर ऑनलाइन अप्रूवल मिलता है और इसके बाद पैसा आपके बैंक अकाउंट में आता है. नए सिस्टम के तहत ईपीएफओ (EPFO) यूएएन पोर्टल को सब्सक्राइबर्स के यूपीआई अकाउंट से जोड़ देगा. यह पूरा सिस्टम सही तरीके से काम करें, इसके लिये नया मोबाइल ऐप लाया जाएगा. इस ऐप को भीम ऐप और दूसरे यूपीआई प्लेटफॉर्म से लिंक किया जाएगा.

कितना निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

मौजूदा नियम के अनुसार इमरजेंसी जरूरतों जैसे बच्चों की पढ़ाई, शादी या घर खरीदने के लिए सब्सक्राइबर्स अपने कुल फंड का 75 प्रतिशत एक बार में निकाल सकते हैं. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा पीएफ अकाउंट में रखना जरूरी है. इस पर ईपीएफओ की तरफ से टैक्स फ्री ब्याज मिलता रहता है. नई यूपीआई व्यवस्था के जरिये आप शर्तों के अनुसार इस 75 प्रतिशत रकम को आसानी से निकाल पाएंगे. इसके लिए आपको किसी तरह की कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी.

करोड़ों सब्सक्राइबर्स को मिलेगा फायदा

मौजूदा समय में ईपीएफओ के पास करीब 30 करोड़ रजिस्टर्ड सब्सक्राइबर्स हैं. इनमें से साढ़े 7 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं, जिनका नियमित कॉन्ट्रीब्यूशन उनके पीएफ अकाउंट में जमा हो रहा है. ईपीएफओ का कुल कॉर्पस करीब 26 लाख करोड़ रुपये का है. यूपीआई बेस्ड इस सुविधा से देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को अपने पैसों तक पहुंच बनाने में बहुत आसानी होगी और पूरा प्रोसेस बेहद तेज हो जाएगा.

कैसे काम करेगा पूरा सिस्टम?

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES