SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इनकम में 161% का उछाल, SpaceX और टेस्ला का हो जाएगा मर्जर? एलन मस्क के बयान से शेयर में हलचल

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने तीसरी तिमाही के नतीजों में 161 फीसदी की शानदार रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है. इसके साथ ही कंपनी का मुनाफा बढ़कर 14.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. AI बिजनेस और स्टारलिंक की कामयाबी के बाद मस्क ने टेस्ला के साथ मर्जर का भी इशारा किया.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 21, 2026, 11:50 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 11:53 AM IST
Image Credit: स्पेसएक्स का 2028 में एक ट्रिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल करना मुमकिन. (File Pic)
Join

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के नतीजे जारी कर दिये हैं. कंपनी के नतीजे जारी होने से निवेशकों ने राहत की सांस ली है. दरअसल, स्पेसएक्स का शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 35% टूट गया था. जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर शेयर में भी तेजी देखी जा रही है. एआई बिजनेस में ग्रोथ और डेटा सेंटर कैपेसिटी की बढ़ती डिमांड के चलते कंपनी का रेवेन्यू सालाना बेस पर 161 प्रतिशत बढ़कर 14.58 अरब डॉलर पहुंच गया. नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 8 प्रतिशत से भी ज्यादा का उछाल देखा गया. सुपर इंटेलिजेंस' ब्रांड के तहत ऑपरेट की जाने वाली कंपनी की एआई यूनिट ने इन तीन महीनों के दौरान 7.56 अरब डॉलर का रेवेन्यू कमाया है. यह एक साल पहले के मुकाबले करीब 10 गुना ज्यादा है.

इस दौरान एलन मस्क ने स्पेसएक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी टेस्ला के बीच मर्जर की चर्चा से भी इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि यह आइडिया अच्छा हो सकता है. उनके इस बयान के बाद दोनों कंपिनयों के मर्जर को लेकर चर्चा तेज हो गई है. मस्क ने कहा कि दोनों कंपनियों में इस प्रपोजल पर विचार करने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है. इन कमेटियों की तरफ से मिलने वाली राय के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा.

कंप्यूटिंग कैपेसिटी का एक्सपेंशन कर रही कंपनी

एआई बिजनेस एंथ्रोपिक, अल्फाबेट की गूगल और रिफ्लेक्शन एआई जैसी कंपनियों को कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर कैपेसिटी मुहैया कराने वाली अहम सर्विस प्रोवाइडर बनकर उभरा है. इस दौरान कंपनी के कैपेक्स में भी इजाफा हुआ है. एक साल पहले के मुकाबले यह आंकड़ा तीन गुना बढ़कर 19.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया. दरअसल, कंपनी की तरफ से अपनी कंप्यूटिंग कैपेसिटी का एक्सपेंशन किया जा रहा है.

कैपिटल एक्सपेंडिचर भी बढ़ेगा

चीफ फाइनेंस ऑफिसर ब्रेट जॉनसन ने बताया कि चौथी तिमाही में कैपिटल एक्सपेंडिचर 35 अरब डॉलर से बढ़कर 40 अरब डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी बताया कि साल 2027 की पहली तिमाही के दौरान 33 बिलियन डॉलर से 37 बिलियन डॉलर के बीच रेवेन्यू पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि, जानकारों की तरफ से रेवेन्यू का अनुमान 22.2 अरब डॉलर के करीब जताया गया है. लेकिन कंपनी ने अपना अनुमान इससे कहीं ज्यादा रखा है.

नुकसान से फायदे में बदला बिजनेस

इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 4.4 अरब डॉलर का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले इसी दौरान 1.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था. एआई बिजनेस भी लगातार प्रॉफिट में है. एक्सएआई (XAI) ने इस तिमाही में 43.1 करोड़ डॉलर का मुनाफा कमाया है, जबकि पिछले साल इसी दौरान उसे 1.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था. कंपनी के नतीजों में स्पेसएक्स के कनेक्टिविटी बिजनेस ने भी शानदार कॉन्ट्रीब्यूशन किया है. स्टारलिंक समेत इस सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना बेस पर 69 प्रतिशत बढ़कर 5.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

स्टारलिंक के कस्म्र भी बढ़े

स्टारलिंक के ग्राहकों की संख्या में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है. यह आंकड़ा एक साल पहले 1.20 करोड़ पर था. इस डाटा से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की डिमांड लगातार बढ़ने का इशारा मिल रहा है. मस्क ने कहा कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती डिमांड के कारण कंपनी का एनुअल रिकरिंग रेवेन्यू आने वाले समय में 500 अरब डॉलर से बढ़कर एक ट्रिलियन डॉलर के बीच पहुंच सकता है.

मस्क ने एक्स पर लिखा, 'सुनने में भले ही इस पर यकीन न हो लेकिन 2028 में स्पेसएक्स का एक ट्रिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल करना अब मुमकिन है.' स्पेसएक्स का शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के अंत में 147.79 डॉलर पर बंद हुआ था. कंपनी के नतीजे जारी होने के बाद शेयर में 8 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई थी. आफ्टर-आवर्स बिजनेस में आई तेजी का असर नैस्डैक वायदा मार्केट पर भी देखने को मिला.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES