भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कल होगा डीए का ऐलान? दिवाली से पहले हो जाएगी बल्ले-बल्ले; बढ़कर कितना हो जाएगा DA

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कल होगा डीए का ऐलान? दिवाली से पहले हो जाएगी बल्ले-बल्ले; बढ़कर कितना हो जाएगा DA

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले डीए हाइक का इंतजार है. हर बार की तरह इस बार भी डीए का ऐलान दिवाली से पहले होने की उम्मीद है. 14 तारीख में होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में तो इसको लेकर किसी तरह फैसला नहीं हो सका. लेकिन अब 21 अक्टूबर की मीटिंग में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है.

Written ByKriyanshu Saraswat
Published: Oct 20, 2026, 11:46 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 11:50 AM IST
joinshare
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कल होगा डीए का ऐलान? दिवाली से पहले हो जाएगी बल्ले-बल्ले; बढ़कर कितना हो जाएगा DA
Image Credit: (AI) 14 अक्टूबर की मीटिंग में किसी तरह का ऐलान नहीं होने के बाद अब 21 में होने वाली मीटिंग से उम्मीद है.

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप खुद केंद्रीय कर्मचारी हैं या आप कोई दोस्त या रिश्तेदार केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो यह खबर आपके काम की है. लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बार होने वाली डीए / डीआर हाइक का इंतजार है. पिछले दिनों 14 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की मीटिंग में भी डीए को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई थी. 14 तारीख की मीटिंग के दौरान रेलवे के 10 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया गया था. लेकिन इस दौरान डीए बढ़ोतरी पर किसी तरह का फैसला नहीं हो सकता था. अब एक करोड़ से भी ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स का फोकस दशहरे के एक दिन बाद यानी 21 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग पर है.

उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार 21 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में जुलाई 2026 से लागू होने वाले डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन के सेक्रेटरी सी श्रीकुमार ने कहा कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में डीए हाइक होने की पूरी संभावना है. आमतौर पर केंद्रीय कैबिनेट की रेगुलर मीटिंग का आयोजन और डीए में बदलाव की ज्यादातर घोषणाएं इन्हीं मीटिंग के बाद हुई हैं. लेकिन ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि डीए पर ऐलान केवल बुधवार को ही होगा. उदाहरण के लिए पिछली बार डीए हाइक का ऐलान शनिवार (18 अप्रैल 2026) को किया गया था. इससे पहले 1 अक्टूबर 2025 यानी बुधवार को और 28 मार्च 2025 को शनिवार के दिन डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगी थी.

रेलवे के बाद अब पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के लिए हुआ बड़ा ऐलान, 60 दिन का मिलेगा बोनस; कितना मिलेगा पैसा?

डीए में 3 फीसदी का हो सकता है इजाफा

मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 60% महंगाई भत्ता मिल रहा है. सरकार की तरफ से हर साल में दो बार खुदरा महंगाई के आंकड़ों के बेस पर महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है. जुलाई 2026 के संशोधन के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों को ध्यान में रखा जा रहा है. जून के आंकड़ों के बेस पर अनुमान जताया जा रहा है कि इस बार डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही डीए बढ़कर करीब 63% हो जाएगा.

कर्मचारी संगठनों ने की जल्द ऐलान की मांग

बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने सरकार से जल्द महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की है. AIDEF ने 10 अक्टूबर 2026 को चिट्ठी लिखकर कहा कि रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम बढ़ने से कर्मचारियों और पेंशनर्स पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है. संगठन की तरफ से आग्रह किया गया कि त्योहारों से पहले सरकार जुलाई 2026 का डीए जल्द जारी करे ताकि परिवारों को राहत मिल सके.

फेस्टिव सीजन शुरू...कब होगा DA हाइक का ऐलान, पिछले 5 साल के ट्रेंड से समझिए

बढ़कर कितना हो जाएगी सैलरी

डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर कितनी हो जाएगी, यह अलग-अलग पे लेवल पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए यदि न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये पर कैलकुलेशन करें तो अभी इस बेसिक पे वाले कर्मचारियों को 10800 रुपये का महंगाई भत्ता मिलता है. लेकिन यदि यह बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया तो यह बढ़कर 11,340 रुपये हो जाएगा. इस तरह लेवल-1 वाले कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी. यह कैलकुलेशन अनुमानित है, असली फिगर में बदलाव हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source