फेस्टिव सीजन शुरू...कब होगा DA हाइक का ऐलान, पिछले 5 साल के ट्रेंड से समझिए
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की तरफ से डीए / डीआर हाइक का ऐलान किया गया था. 14 अक्टूबर की कैबिनेट की मीटिंग में इस पर किसी तरह का फैसला नहीं हुआ. आइए जानते हैं पिछले 5 साल का ट्रेंड कब-कब हुआ डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान?
फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान नहीं हुआ है. एक करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई महीने के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार किया जा रहा है. हाल ही में 14 अक्टूबर 2026 को हुई कैबिनेट की मीटिंग में डीए में बदलाव को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई. इसके बाद कर्मचारियों के मन में बार-बार यही सवाल आ रहा है कि आखिर इस बार डीए में हाइक का ऐालन सरकार की तरफ से कब किया जाएगा? यह आइडिया आप पिछले 5 साल के रिकॉर्ड को देखकर लगा सकते हैं.
डीए यानी महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को जीवन यापन की लागत में होने वाली बढ़ोतरी और महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है. वहीं, पेंशनर्स को मिलने वाले फायदे को महंगाई राहत (DR) कहा जाता है. इन दोनों की कैलकुलेशन कर्मचारी की बेसिक पे के प्रतिशत के आधार पर की जाती है. सरकार की तरफ से हर साल इसमें दो बार संशोधन किया जाता है.
आखिरी बार कब हुआ था डीए हाइक?
फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से 18 अप्रैल 2026 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सरकार ने 1 जनवरी 2026 से डीए और डीआर में 2% का इजाफा किया था. इसके बाद कर्मचारियों का डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया. डीए में यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर की गई थी.
जुलाई के डीए की घोषणा कब-कब हुई?
आमतौरपर जुलाई के डीए का ऐलान सरकार कुछ महीने के बाद ही करती है. पीआईबी (PIB) की तरफ से जारी किये गए आंकड़े के अनुसार पिछले 5 साल के आंकड़ों को देखें तो स्थिति साफ हो जाएगी.
कब-कब हुआ डीए का ऐलान?
- साल 2025: 1 अक्टूबर को डीए में 3% का इजाफा कर इसे 55% से 58% किया गया था.
- साल 2024: इस बार डीए की घोषणा 16 अक्टूबर को हुई थी. जिसमें डीए को 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था.
- साल 2023: 4% डीए हाइक का ऐलान 18 अक्टूबर को किया गया था. इसके बाद डीए 42% से बढ़कर 46% हो गया था.
- साल 2022: 28 सितंबर को कैबिनेट की तरफ से 4% डीए हाइक को मंजूरी दी गई थी. इससे डीए 34% से बढ़कर 38% हो गया था.
- साल 2021: 21 अक्टूबर को 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था, इससे डीए 28% से बढ़कर 31% पर पहुंच गया.
जुलाई 2026 डीए हाइक का मतलब?
पिछले पांच साल का रुझान देखने पर साफ होता है कि जुलाई की डीए की किश्त का ऐलान हमेशा सितंबर के आखिर में या अक्टूबर महीने के दौरान की जाती है. हालांकि, पुराना ट्रेंड से केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है इसकी कोई गारंटी नहीं होती. जैसे ही सरकार की तरफ से इसको लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी. जुलाई 2026 का बदलाव 1 जुलाई 2026 से ही लागू माना जाएगा. तब तक कर्मचारियों को ऑफिशिलय अपडेट का इंतजार करना होगा.