SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनतेरस से पहले बिहार में मिला काला खजाना! विजलेंस की रेड में अफसर की 1,37,71,400 रुपए की संपत्तियों का खुलासा

मुजफ्फरपुर में कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजलेंस की टीम ने गुरुवार को रेड मारी. जांच में आय से 110 फीसदी से अधिक संपत्ति मिली है. नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में सुशील कुमार कार्यरत हैं.

Edited By Shailendra
Published: Nov 05, 2026, 11:05 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:11 PM IST
Image Credit: विजलेंस की रेड में अफसर की 1,37,71,400 रुपए की संपत्तियों का खुलासा (Photo-AI)
Join

बिहार सरकार के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिला के नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता में कार्यरत कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के मुजफ्फरपुर समेत तीन ठिकानों पर घंटों रेड की. नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता में कार्यरत कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है, जिसको लेकर मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता के साथ पटना और सहरसा में छापेमारी की गई.

इन धाराओं के तहत केस है दर्ज

निगरानी थाना कांड संख्या 131/26 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में दर्ज इस मामले में आरोपी के पास उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 110 प्रतिशत अधिक यानी 1 करोड़ 58 हजार 733 रुपये की अप्रत्याशित संपत्ति अर्जित किए जाने का खुलासा हुआ है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

परिजनों के नाम से 1 करोड़ 37 लाख 71 हजार 400 रुपये संपत्ति का खुलासा

विजिलेंस जांच के दौरान यह सामने आया है कि प्राथमिक अभियुक्त सुशील कुमार, उनकी पत्नी चांदनी गुप्ता और अन्य परिजनों के नाम से कुल 6 अचल संपत्तियां पाई गई हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 37 लाख 71 हजार 400 रुपये है. इसके अलावा विभिन्न बैंकों में 28 लाख 54 हजार रुपये की चल संपत्ति भी पाई गई है.

आरोपी के तीन प्रमुख ठिकानों पर रेड

विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की तीन विशेष टीमों की तरफ से आरोपी के तीन प्रमुख ठिकानों में पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित आवास और कार्यालयों पर एक साथ तलाशी की कार्रवाई की गई है.

इन सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और साक्ष्यों को खंगालने में जुटी टीम

आरोपी कार्यपालक पदाधिकारी का पैतृक निवास सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत तरियामा गांव में है, जबकि उनका वर्तमान पता भूसौला, दानापुर, एम्स पटना के निकट फुलवारी शरीफ, पटना है. ब्यूरो की टीम इन सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और साक्ष्यों को खंगालने में जुटी है.

संपत्तियों के संबंध में और खुलासे होने की संभावना

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तलाशी अभियान और गहन अनुसंधान का कार्य अभी भी तेजी से जारी है और तलाशी पूरी होने के बाद आय से जुड़े अन्य अवैध स्रोतों और संपत्तियों के संबंध में और खुलासे होने की संभावना है.

इनपुट: मणितोष कुमार

यह भी पढ़ें: 10,00,00,000 रुपए का गांजा थाईलैंड से पहुंचा गयाजी, एयरपोर्ट पर एक्स-रे स्कैनिंग में पकड़ी गईं 2 महिलाएं, गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES