SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेरो बलम थानेदार चलावे जिप्सी: भोजपुरी-हरियाणवी गानों पर पत्नी संग खाकी के टशन वाली रोमांटिक रील वायरल

कानून के रखवाले ही अगर कानून तोड़ने लगे तो फिर वे लोगों से सहयोग की उम्मीद कैसे कर सकते हैं. लुटुआ थानेदार जो कर रहे हैं, अगर पब्लिक से उम्मीद करेंगे कि वो न करे तो शायद नहीं हो पाएगा. अनुशासन पुलिस का धर्म है और थानेदार ने उसे तोड़ा है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 10, 2026, 03:23 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 03:37 PM IST
Image Credit: गया जिले के लुटुआ थाने के थानेदार का ये अंदाज देखिए (Video grab+AI)
Join

रोमांटिक अंदाज, बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना और कार चलाते हुए हरियाणवी धुन पर टशन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने गया पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला जिले के लुटुआ थाने से जुड़ा है, जहां थानाध्यक्ष संटू कुमार के कथित वर्दी में रील बनाने और बिना सीट बेल्ट कार चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं. हालांकि, जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

वायरल वीडियो में लुटुआ थानाध्यक्ष संटू कुमार पुलिस की वर्दी में पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पीछे भोजपुरी गाना बज रहा है और थानाध्यक्ष मुस्कुराते हुए रील बनवाते दिखाई देते हैं. दावा है कि ऐसे वीडियो उनके घर और वाहन में बनाए गए हैं और सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं.

READ ALSO: दिल्ली में CJP का विरोध-प्रदर्शन, इधर पटना में भी प्रशासन अलर्ट: गांधी मैदान और डाकबंगला पर भारी पुलिस बल तैनात

वीडियो सामने आने के बाद वर्दी के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों में अनुशासन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आम लोगों को कानून का पालन करने की सलाह देने वाले पुलिसकर्मियों के सार्वजनिक व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. दूसरे वीडियो में थानाध्यक्ष पुलिस की वर्दी में कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आते हैं.

वीडियो में वह बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना मेरो बलम थानेदार चलावे जीप सी... बजता सुनाई देता है. कार में छोटे बच्चे भी बैठे दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में मामला सिर्फ यातायात नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करता है. सीट बेल्ट का इस्तेमाल वाहन चालक और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

खाकी वर्दी को जिम्मेदारी अनुशासन और कानून के सम्मान का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में वर्दी में सोशल मीडिया रील और यातायात नियमों की कथित अनदेखी पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल खड़े करती है. इस संबंध में एक पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि वीडियो का सत्यापन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES