SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली में 13 बच्चों की मौत के दशकर्म पर बवाल, PK की मौजूदगी में भिड़े BJP और JDU के नेता, मारपीट में जेडीयू प्रदेश सचिव घायल

वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के दशकर्म के दिन गांव में विवाद हो गया. पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर की मौजूदगी में बीजेपी नेता गगन राय और जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 25, 2026, 05:51 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 05:59 PM IST
Image Credit: 13 बच्चों की मौत के दशकर्म पर बवाल, BJP और JDU नेता आपस में भीड़े (zee media)
Join

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में बीते 13 अक्टूबर की रात हुए नांव हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई थी. इस बच्चों की मौत का मातम अभी थमा भी नहीं था कि दशकर्म के दिन गांव में बवाल हो गया. गांव मे शोक जताने पहुंचे जन सूराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में बीजेपी नेता गगन राय और जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी आगे बढ़ गई की मारपीट की नौबत आ गई. इस झगड़ा में जेडीयू नेता अजीत यादव घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है.

बीजेपी नेता और जेडीयू नेता के बीच हुआ विवाद

दरअसल, राघोपुर में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद रविवार को उनके दशकर्म के मौके पर प्रशांत किशोर पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान वह शोक संतप्त परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे थे. गांव में पहले से ही मातम का माहौल था. इसी बीच बीजेपी नेता गगन राय और जेडीयू नेता अजीत यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. वहां मौजूद लोगों को उम्मीद नहीं थी कि शोक के इस मौके पर विवाद इतना बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव में मनमानी पड़ी भारी: JDU ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
 

दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू

देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप लेने लगा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इस घटना में जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव घायल हो गए. हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट की स्थिति कैसे बनी, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

तेजस्वी यादव का दौरा रद्द

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर करीब 10 मिनट तक ही गांव में रुके और इसके बाद वहां से रवाना हो गए. दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी राघोपुर पहुंचने की चर्चा थी, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया. नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद पहले से ही शोक में डूबे गांव में नेताओं के बीच हुई इस झड़प ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है. फिलहाल, घटना के बाद गांव में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES