SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सद्दाम हुसैन से भी बुरी होने वाली है सरकार की हालत: राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़बोला बयान

भाई वीरेंद्र अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते रहे हैं. पिछले दिनों राजद आलाकमान के खिलाफ भी उन्होंने अपनी भड़ास निकाली थी, लेकिन जब पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने मोर्चा संभाला तो भाई वीरेंद्र को चुप होना पड़ा था.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 12, 2026, 05:15 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 05:20 PM IST
Image Credit: भाई वीरेंद्र, राजद विधायक (File Photo)
Join

इंडिया ब्लॉक के नेताओं की ओर से दिल्ली में सोमवार को वोट चोरी के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़बोला बयान दिया है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस तरीके से घर से होटल से लोगों को उठाया जा रहा है, यह स्थिति आपातकाल से भी बदतर है. आपातकाल में भी इस तरह की हालत नहीं हुई थी. इस सरकार को समझ में नहीं आ रहा कि यह क्या करने जा रही है, लेकिन देश की जनता और युवा इस सरकार को कान पड़कर हटाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार की स्थिति सद्दाम हुसैन से भी बुरी होने वाली है.

READ ALSO: 'क्या पुलिस कम पड़ गई थी, जो RSS के लोगों को उतारना पड़ा?': मोदी सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- ये लोग गुंडगर्दी कर रहे

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कल से एनडीए के मेगा शो को लेकर उन्होंने कहा कि उनको शो करने दीजिए. कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हमारा वाटर पूरी तरह एकजुट है. हमलोग चुनाव जीत रहे हैं. एनडीए के मेगा शो करने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है.

बाढ़ पीड़ितों को 7000 रुपये दिए जाने पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह सब उनका अधिकार है. यह राहत बहुत देर से मिल रहा है. सरकार को पहले देना चाहिए था. सरकार प्रचार करने के लिए यह सब करवाती है.

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि हमसे मत बोलो. हम बोलेंगे तो फिर दोनों मिलकर हम पर अनुसूचित जाति-जनजाति मामले में केस कर देंगे. इसलिए मैं ज्यादा इस पूरे मामले में नहीं बोलना चाहता हूं. यह उन दोनों का मामला है.

नीरज कुमार और अनंत सिंह विवाद पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह उनके बीच का मामला है. हमारा सीधा यही कहना है कि हमलोग इन दोनों पर भारी हैं और हम लोग चुनाव जीत रहे हैं.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES