)
इंडिया ब्लॉक के नेताओं की ओर से दिल्ली में सोमवार को वोट चोरी के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़बोला बयान दिया है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस तरीके से घर से होटल से लोगों को उठाया जा रहा है, यह स्थिति आपातकाल से भी बदतर है. आपातकाल में भी इस तरह की हालत नहीं हुई थी. इस सरकार को समझ में नहीं आ रहा कि यह क्या करने जा रही है, लेकिन देश की जनता और युवा इस सरकार को कान पड़कर हटाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार की स्थिति सद्दाम हुसैन से भी बुरी होने वाली है.
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कल से एनडीए के मेगा शो को लेकर उन्होंने कहा कि उनको शो करने दीजिए. कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हमारा वाटर पूरी तरह एकजुट है. हमलोग चुनाव जीत रहे हैं. एनडीए के मेगा शो करने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है.
बाढ़ पीड़ितों को 7000 रुपये दिए जाने पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह सब उनका अधिकार है. यह राहत बहुत देर से मिल रहा है. सरकार को पहले देना चाहिए था. सरकार प्रचार करने के लिए यह सब करवाती है.
चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि हमसे मत बोलो. हम बोलेंगे तो फिर दोनों मिलकर हम पर अनुसूचित जाति-जनजाति मामले में केस कर देंगे. इसलिए मैं ज्यादा इस पूरे मामले में नहीं बोलना चाहता हूं. यह उन दोनों का मामला है.
नीरज कुमार और अनंत सिंह विवाद पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह उनके बीच का मामला है. हमारा सीधा यही कहना है कि हमलोग इन दोनों पर भारी हैं और हम लोग चुनाव जीत रहे हैं.
रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा