SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'शो में सबसे बेस्ट और यूनिक तो हम ही थे': रियलिटी शो 'Rise and Fall 2' से बाहर हुए तेज प्रताप, दिया मजेदार जवाब

तेज प्रताप यादव रियलिटी शो 'Rise and Fall 2' से बाहर हो चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने शो से जुड़े कई मजेदार जवाब दिए. उन्होंने कहा कि सबसे बेस्ट और यूनिक तो हम ही थे वहां. सबसे यूनिक मेरा ही कैरेक्टर था.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 09, 2026, 08:56 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 09:29 AM IST
Image Credit: तेज प्रताप यादव फाइल फोटो
Join

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव फेमस रियलिटी शो Rise and Fall 2 में नजर आए. वहीं, अब उनका वहां का सफर खत्म हो गया और वो पटना लौट आए हैं. पटना एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने  Rise and Fall के सफर का जिक्र किया. तेज प्रताप ने खुद को यूनिक और टीआरपी देने वाला बताया. साथ ही, उन्होंने अपनी बहन रोहिणी आचार्य के सिंगापुर से बिहार वापस आने पर भी प्रतिक्रिया दी.

Rise and Fall के सफर को लेकर तेजस्वी-
तेज प्रताप यादव ने Rise and Fall के सफर को लेकर कहा कि उनका वहां अनुभव काफी अच्छा रहा. तेज प्रताप ने कहा- सब लोग अच्छा रहा, सब लोग देखे उसको... शो का अनुभव काफी अच्छा रहा. वहां रहकर बहुत कुछ सीखने और देखने को मिला.

शो में सबसे बेस्ट कौन था? क्या बोले तेज प्रताप
वहीं, शो में सबसे बेस्ट कौन था? इस सवाल का जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि देखिए, सबसे बेस्ट और यूनिक तो हम ही थे वहां. सबसे यूनिक मेरा ही कैरेक्टर था. मेरे जाने के बाद हो सकता है कि शो चले या ना चले, लेकिन हम तो यही कहेंगे कि शो चले और आगे बढ़े, शो चलना चाहिए.

शो की TRP तेज प्रताप की वजह से बढ़ी!
तेज प्रताप के शो में शामिल होने से TRP बढ़ी है? इस सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि हां, वो तो बढ़ेगी ही... मेरी वजह से तो टीआरपी बढ़ेगी ही. यह तो सही बात है.

यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक: MLC चुनाव के चलते निर्वाचन विभाग ने नहीं दी अनुमति, जानें अब कब शुरू होगी प्रक्रिया

रोहिणी आचार्य के बिहार आने पर क्या बोले तेज प्रताप?
साथ ही, इस दौरान तेज प्रताप यादव से उनकी बहन रोहिणी आचार्य के सिंगापुर से बिहार वापस आने पर सवाल किया गया, तो वो ज्यादा कुछ तो नहीं बोले. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अच्छी बात है न, आई हुई हैं तो... उनका बिहार आना अच्छी बात है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES