)
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव फेमस रियलिटी शो Rise and Fall 2 में नजर आए. वहीं, अब उनका वहां का सफर खत्म हो गया और वो पटना लौट आए हैं. पटना एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने Rise and Fall के सफर का जिक्र किया. तेज प्रताप ने खुद को यूनिक और टीआरपी देने वाला बताया. साथ ही, उन्होंने अपनी बहन रोहिणी आचार्य के सिंगापुर से बिहार वापस आने पर भी प्रतिक्रिया दी.
Rise and Fall के सफर को लेकर तेजस्वी-
तेज प्रताप यादव ने Rise and Fall के सफर को लेकर कहा कि उनका वहां अनुभव काफी अच्छा रहा. तेज प्रताप ने कहा- सब लोग अच्छा रहा, सब लोग देखे उसको... शो का अनुभव काफी अच्छा रहा. वहां रहकर बहुत कुछ सीखने और देखने को मिला.
शो में सबसे बेस्ट कौन था? क्या बोले तेज प्रताप
वहीं, शो में सबसे बेस्ट कौन था? इस सवाल का जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि देखिए, सबसे बेस्ट और यूनिक तो हम ही थे वहां. सबसे यूनिक मेरा ही कैरेक्टर था. मेरे जाने के बाद हो सकता है कि शो चले या ना चले, लेकिन हम तो यही कहेंगे कि शो चले और आगे बढ़े, शो चलना चाहिए.
शो की TRP तेज प्रताप की वजह से बढ़ी!
तेज प्रताप के शो में शामिल होने से TRP बढ़ी है? इस सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि हां, वो तो बढ़ेगी ही... मेरी वजह से तो टीआरपी बढ़ेगी ही. यह तो सही बात है.
रोहिणी आचार्य के बिहार आने पर क्या बोले तेज प्रताप?
साथ ही, इस दौरान तेज प्रताप यादव से उनकी बहन रोहिणी आचार्य के सिंगापुर से बिहार वापस आने पर सवाल किया गया, तो वो ज्यादा कुछ तो नहीं बोले. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अच्छी बात है न, आई हुई हैं तो... उनका बिहार आना अच्छी बात है.