SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बर्बादियों' का जश्न मनाता चला गया... जनता दल यूनाइटेड से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह के घर पर जमकर आतिशबाजी

मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू ने पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया. पार्टी की इस कार्रवाई से निराश होने के बजाया उनके समर्थकों में खुशी देखने को मिली. अनंत सिंह के आवास पर समर्थकों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 24, 2026, 10:59 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 11:23 PM IST
Image Credit: जदयू से बाहर होने के बाद अनंत सिंह के घर पर फूटे पटाखे (Z News)
Join

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से सुगबुगाहट तेज थी और आखिरकार वही हुआ जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही थी. विधायक अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी के इस फैसले के बाद जहां एक तरफ राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं, दूसरी तरफ अनंत सिंह के आवास पर नजारा बिल्कुल अलग ही देखने को मिला. जदयू से निकाले जाने की खबर मिलते ही अनंत सिंह के समर्थकों में मायूसी की जगह एक अजीब सी खुशी देखने को मिली. समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की.

आतिशबाजी से गूंज उठा इलाका

दरअसल, मोकामा क्षेत्र में अनंत सिंह के चाहने वालों ने जदयू से उनके निष्कासन को सेलिब्रेट किया. अनंत सिंह आवास के बाहर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की. समर्थकों का उत्साह ऐसा था मानो पार्टी से निकाला जाना कोई सजा नहीं, बल्कि उनके नेता के लिए कोई बहुत बड़ी जीत हो. फिलहाल, समर्थकों का यह जश्न इस बात का साफ इशारा है कि अनंत सिंह के खेमे में इस फैसले को लेकर किसी भी तरह का दबाव या डर नहीं है, बल्कि वे इसे एक नए शक्ति प्रदर्शन के मौके के रूप में देख रहे हैं.

बाढ़ जिलाध्यक्ष पर भी गिरी गाज, जिला संगठन भंग

दूसरी तरफ शनिवार को ही मोकामा विधायक अनंत सिंह के जदयू से 6 साल के निष्कासन के बाद बाढ़ जदयू जिलाध्यक्ष मयंक राज पर भी गाज गिरी है. मयंक को पदमुक्त करने के साथ ही बाढ़ जिला संगठन को भी भंग कर दिया गया है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्य में लगातार शिथिलता का आरोप लगाकर कार्रवाई की है.

बताया जा रहा है कि हाल में अगवानपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की चुनावी सभा में भी वे नहीं पहुंचे थे. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम से दूरी की वजह बताई थी. वे जदयू में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी रहे हैं. बाढ़ अनुमंडल में ही अनंत सिंह का मोकामा विधानसभा क्षेत्र भी आता है.

बता दें कि जदयू ने 24 अक्टूबर शनिवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया. जदयू ने दोनों पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया और ये कार्रवाई की.  

रिपोर्ट: चंदन राय

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह और नीलम देवी का निष्कासन: नेताओं को 6 साल के लिए ही क्यों निकाली हैं पार्टियां, क्या है गणित?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES