SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण पर बड़ी हलचल? क्या है RJD के सवाल, कांग्रेस का रुख और JDU का तर्क

संसद के विशेष सत्र के ऐलान के साथ ही बिहार में राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इस सत्र के दौरान परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होने की संभावना है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 27, 2026, 13:45 IST | Updated: Nov 27, 2026, 14:10 IST
Image Credit: संसद के विशेष सत्र पर बिहार में सियासत तेज (AI IMAGE)
Join

संसद के विशेष सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है. सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक बुलाने का फैसला लिया है. इस विशेष सत्र में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन विधेयक में कुछ संशोधनों पर चर्चा हो सकती है. वहीं, इसे लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है. RJD विधायक रणविजय साहू ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सही नहीं है.

'जनता के नजरिए पर होनी चाहिए बहस'

रणविजय साहू ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे लोगों संविधान, लोकतंत्र के महत्व को नहीं समझ रहे हैं. कोई भी प्रस्ताव लाने से पहले विपक्ष के साथ बातचीत करना, शुरुआती बैठकें करना और चर्चा के दौर चलाना, एक पुरानी परंपरा रही है. इसके बाद, उसके बाद सत्र बुला के उस पर विशेष डिबेट होना चाहिए. चर्चा होनी चाहिए कि आखिर देश बोलता क्या है, देश क्या चाहता है. परिसीमन प्रक्रिया को लेकर जनता के नजरिए पर भी बहस होनी चाहिए और केंद्र सरकार को इसी तरीके से आगे बढ़ना चाहिए.

'सभी पक्षों को, सभी पहलुओं को देखा जाए'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि परिसीमन एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. ऐसे गंभीर मुद्दे पर विपक्ष भी अपनी जिम्मेदारियों को समझता है और आपस में कोई राजनीति किए बगैर जो बेहतर हो सकता है, परिसीमन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उसका पालन करने की कोशिश करेगी. ऐसा मेरा मानना है, इसलिए इसमें किसी तरह का विरोध या विवाद न हो, लेकिन सभी चीजें, सभी पक्षों को, सभी पहलुओं को देखा जाए, यह ध्यान में रखने का प्रयास कांग्रेस पार्टी की तरफ से होगा.

'यह देश की संवैधानिक आवश्यकता'

वहीं, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि परिसीमन बिल और सूत्रों के हवाले से खबर है कि महिला आरक्षण बिल, यह अल्पकालीन सत्र में यह पेश हो रहा है. यह देश की संवैधानिक आवश्यकता है और जन आकांक्षा भी है. स्वाभाविक रूप से अब कौन साथ देगा, नहीं देगा यह तो स्पष्ट हो जाएगा, जब पार्लियामेंट में पेश होगा. लेकिन यह देश की आवश्यकता है, महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए, परिसीमन होना चाहिए. 

नीरज कुमार ने आगे कहा कि जब जनसंख्या का दबाव इतना बढ़ गया है, भौगोलिक क्षेत्र सीमित है, तो उसमें स्वाभाविक है कि परिसीमन होना चाहिए.  महिला आरक्षण के क्यों विरोधी? आजादी के इतने लंबे अरसे गुजर गए, क्या 50% महिलाओं ने अपनी पात्रता सिद्ध कर दी है, तो उनको हक नहीं मिलना चाहिए? क्या परिसीमन नहीं होना चाहिए? ऐसे सवाल पर जरूर गंभीर विपक्ष को होना चाहिए.

रिपोर्ट: रूपेंद्र श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें: आनंद मोहन की जेल वापसी पर बिहार में सियासी घमासान, तेजस्वी के बयान पर BJP-JDU का पलटवार, कांग्रेस ने दिया साथ

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES