रांची में शारदीय नवरात्र की धूम: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ गूंजे जयकारे, सुरक्षा के भी हैं कड़े इंतजाम
Navratri 2026: राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. एसपी राकेश रंजन के मुताबिक, शहर में 5,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.
Navratri 2026: कल यानी 11 अक्टूबर से माता का आगमन हो गया है. कहा जाए तो शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है. नवरात्री के दुसरे दिन भक्त मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना कर रहे है. आज सुबह से ही राजधानी रांची के विभिन्न मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. रांची के हरमू स्थित देवी मंडप में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं. मंदिरों में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
माता के भक्ति में लीन भक्त
आज सुबह से ही लोग हाथों में पूजा की थाली लेकर मंदिर की ओर जाके दिख रहे है. मन में मां दुर्गा के प्रति आस्था और मां के जयकारों के साथ भक्त माता के भक्ति में लीन है. शारदीय नवरात्र को लेकर राजधानी रांची में चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल है. हर कोई मां दुर्गा के पूजा-पाठ में जुटा हुआ है.
ये भी पढ़ें: बिहार के बेतिया में सुरक्षा का बड़ा कदम: रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री बस सेवा शुरू, SP ने दिखाई हरी झंडी
रांची पुलिस ने भी कमर कस लिया
शारदीय नवरात्र आने के साथ ही पर्व-त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली और छठ महापर्व तक राजधानी रांची में चारों ओर उत्साह देखने को मिलेगा. इन त्योहरों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए रांची पुलिस ने भी कमर कस लिया है. जितने भी संवेदनशील इलाके है उनपर विशेष निगरानी रखी जाएगी. वहीं जो भी भीड़भाड़ वाला इलाका है उस पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की तैयारी की गई है.
5,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
इस बात की जानकारी देते हुए SP राकेश रंजन ने बताया कि 14 अक्टूबर से शहर में बने पूजा पंडालों के पट खुलेंगे. पट खुलने के बाद पूजा पंडालों में भीड़ बढ़ने के बाद शहरवासियों को कई समस्या न हो, इसके लिए 5,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी को सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है. खासकर महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. वहीं, राकेश रंजन ने बताया कि फायर फाइटिंग सिस्टम को लेकर भी संबंधित विभाग के साथ समीक्षा की गई है और फायर टेंडर तैनात किए जा रहे हैं.
रिपोर्ट: कमरान जलीली