SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची के रायफल शूटिंग क्लब में हंगामा: लड़कियों का गुप्त वीडियो बनाने का आरोप, ट्रेनर गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में ट्रेनिंग लेने वाली युवतियों के गुप्त रूप से वीडियो बनाए जाने का आरोप लगा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब के ट्रेनर सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 05, 2026, 03:53 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 04:41 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Ranchi News: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के चतरा रायफल शूटिंग क्लब में हंगामा होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि चतरा रायफल शूटिंग क्लब में लड़कियों के वीडियो बनाए जाते थे. जब इस मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को हुई तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब ट्रेनर सचिन को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि रायफल शूटिंग की ट्रेनिंग लेने वाली लड़कियों के वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए जाते थे. इस मामले के सामने आने के बाद क्लब में हंगामा मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

चेकिंग रूम और बाथरूम में कैमरे लगाने का आरोप
बताया जा रहा है कि क्लब के चेकिंग रूम और बाथरूम में मोबाइल कैमरे लगाकर ट्रेनिंग लेने वाली लड़कियों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता था. इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी ट्रेनर को हिरासत में लिया.

आरोपी के मोबाइल से मिले कई वीडियो
पुलिस की जांच के दौरान आरोपी सचिन कुमार के मोबाइल फोन से कई वीडियो मिलने की बात सामने आई है. पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है और उसमें मिले वीडियो की भी जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किस तरह बनाए गए थे और क्या इन वीडियो को किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर किया गया था. इस मामले में पुलिस तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाल रही है.

गुरु-शिष्य के रिश्ते पर उठे सवाल
चतरा रायफल शूटिंग क्लब से जुड़े इस मामले ने गुरु और शिष्य के रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रेनर पर लगाए गए आरोपों के बाद क्लब में ट्रेनिंग लेने वाली लड़कियों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है. फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपी ट्रेनर सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: कामरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES