SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राघोपुर नाव हादसा: DM वर्षा सिंह का एक्शन, PHC प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार पद से हटाए गए, डॉ. मनीष कुमार झा बने नए प्रभारी

राघोपुर नाव हादसे के बाद DM वर्षा सिंह एक्शन मोड में नजर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, PHC प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार को पद से हटा दिया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 17, 2026, 09:22 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:38 AM IST
Image Credit: राघोपुर नाव हादसा: PHC प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार पद से हटाए गए (जी मीडिया)
Join

वैशाली जिले के राघोपुर में 13 अक्टूबर को हुई नाव दुर्घटना के बाद, घायलों के परिवारों और आम जनता को उनके इलाज के बारे में पर्याप्त जानकारी न दिए जाने के मामले को जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बहुत गंभीरता से लिया है. प्रशासनिक जवाबदेही तय करने के लिए, जिलाधिकारी ने मौजूदा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके पद से हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 

डॉ. मनीष कुमार झा को मिली जिम्मेदारी

इसी के साथ वैशाली के सिविल सर्जन ने राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को तत्काल प्रभाव से उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है और उन्हें हाजीपुर के सदर अस्पताल में तैनात कर दिया है. वहीं, डॉ. मनीष कुमार झा को अगले आदेश तक राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

सीओ दीपक कुमार पर प्रशासन का एक्शन

राघोपुर में हुए नाव हादसे के बाद सीओ दीपक कुमार पर गाज गिरी है. मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सीओ दीपक कुमार को हटा दिया. वैशाली के जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ने यह जानकारी दी. आदेश में कहा गया कि वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने अंचल संबंधी कार्यालयीय कार्यों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राघोपुर अंचल की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया है. प्रभात कुमार, अंचल अधिकारी, पातेपुर को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त अंचल अधिकारी, राघोपुर का प्रभार सौंपा गया है. उन्हें अविलंब प्रभार ग्रहण कर अंचल से संबंधित सभी कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

आदेश के अनुसार, राघोपुर के अधिसूचित अंचल अधिकारी दीपक कुमार को अगले आदेश तक जिला जन शिकायत कोषांग, वैशाली में प्रतिनियुक्त किया गया है. इसमें कहा गया कि जिला पदाधिकारी की ओर से जारी उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. बता दें कि हाल ही में वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में हुए नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, मृतकों में नौ बच्चियां और चार बच्चे शामिल थीं. सभी की उम्र 15 वर्ष से कम थी.

बताया गया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में एक घर पर भोज का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल होने के लिए गांव के करीब 20 लोग एक छोटी और जर्जर नाव पर सवार होकर ढाब के दूसरी ओर जा रहे थे. इसी दौरान बीच पानी में पहुंचते ही नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. नाव पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे. यह भी बताया गया कि संबंधित नाव का पहले भी परिचालन किया जा रहा था. रेस्क्यू के दौरान सभी 13 शव बरामद किए गए. वहीं, छह लोगों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया. इनमें दो वयस्क पुरुष और चार बच्चियां शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की जुबान फिसली: बाढ़ में अपने प्रत्याशी की जगह अनंत सिंह को बता दिया कैंडिडेट, फिर...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES