SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bihar Weather Update: बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक, जानें किन जिलों में होगी बारिश और कहां खिली रहेगी धूप

Bihar Weather Update: बिहार में हल्की-हल्की ठंड आ चुकी है और मौसम बहुत सुहावना हो रहा है. अगर आप नवरात्रि मेले में जाने की सोच रहे हैं, तो बिना किसी हिचकिचाहट के बेझिझक जा सकते हैं.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 17, 2026, 05:55 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 06:19 AM IST
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (AI Generated Image)
Join

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज काफी सुहाना हो रहा है. सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. बात करें राज्य में बारिश की, तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में आने वाले सात दिनों (16 से 22 अक्टूबर 2026) के दौरान किसी भी प्रकार की गंभीर मौसमी चेतावनी नहीं है. वहीं, राज्य के कई जिलों में तापमान और बारिश की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज आपके जिले में मौसम का रूख कैसा रहने वाला है.

19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच मौसम रहेगा साफ!
बारिश की बात करें तो आज यानी 17 अक्टूबर को अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 18 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश होने के आसार है. लेकिन 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच पूरे बिहार में मौसम पूरी तरह से साफ, शुष्क और बारिश-मुक्त रहने की उम्मीद है, जिससे छुट्टियों या बाहरी गतिविधियों में कोई बाधा नहीं आएगी. साथ ही, अगर आप नवरात्रि मेला घूमने की योजना बना रहे हैं, तो बिना किसी परेशानी के जा सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं. मौसम साफ रहने से मेला जाने वालों को भी राहत मिली है.

राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल
राज्य के तापमान की बात करें, तो उत्तर पश्चिम बिहार- जिसमें पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर मध्य बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर और उत्तर पूर्व बिहार- सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

इन जिलों में 34 डिग्री जाएगा पारा
साथ ही, दक्षिण पश्चिम बिहार- रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दक्षिण मध्य बिहार- पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और दक्षिण पूर्व बिहार- भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES