SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी: ग्रामीणों ने दो मनचलों को पकड़ा, जमकर की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 07, 2026, 06:09 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 06:23 AM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी: ग्रामीणों ने दो मनचलों को पकड़ा, जमकर की पिटाई (ZEE MEDIA)
Join

Muzaffarpur News: बिहार में एक तरफ छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला थमता हुआ नहीं दिख रहा है और अभी हाल ही के दिनों में मुजफ्फरपुर के अलावा कई जिलों से इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई भी की गई है. इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है. एक आरोपी को तो पुलिस ने एनकाउंटर भी किया है. इसके बावजूद छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है.

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ा
वहीं, अब ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र से आया है. जहां ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी करना शुरू कर दिया. छेड़खानी कर रहे दो युवकों पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ा और पहले उनकी जमकर पिटाई की, फिर दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया.

ग्रामीणों ने की पिटाई
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां आज एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के बाद वापस साइकिल से अपने घर आ रही थी. तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे. इसी बीच लोगों की नजर बाइक सवार दोनों युवकों पर पड़ गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और फिर पहले दोनों बदमाशों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की. फिर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. अब हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है
वहीं, डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों के द्वारा छेड़खानी की जा रही थी, जिसे स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम के द्वारा पकड़ लिया गया है. जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार युवकों की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के मो. मोहतवी और मो. सविर के रूप में की गई है.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES