SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर में बवाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, उपद्रवियों का हंगामा

साहेबगंज बाजार में जाम की समस्या को लेकर लंबे समय से शिकायत कर रहे थे. इस पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 27, 2026, 23:23 IST | Updated: Nov 27, 2026, 23:28 IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. केशव चौक के पास जैसे ही प्रशासन का बुलडोजर अवैध कब्जों पर गरजने लगा, वैसे ही कुछ उपद्रवी तत्वों ने ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया. पथराव में जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद कुछ देर के लिए अभियान रोकना पड़ा. हालांकि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

अवैध दुकानों को खाली कराने पहुंची थी टीम

दरअसल, साहेबगंज बाजार में जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. इस बीच भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने बाजार की सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाना शुरू किया. इस दौरान कई अवैध दुकानों और अतिक्रमण वाली जगहों को खाली कराया गया, लेकिन जैसे ही अभियान केशव चौक के आगे बढ़ा, कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया. देखते ही देखते कुछ उपद्रवी तत्वों ने जेसीबी मशीन को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. अचानक हुए इस पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचा.

अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा

वहीं, हालात को देखते हुए प्रशासन को कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकना पड़ा, लेकिन बाद में भारी पुलिसबल के आने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान को फिर से चालू कर अतिक्रमण मुक्त किया गया. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि साहेबगंज बाजार को जाम से मुक्त कराना उसकी प्राथमिकता है. इसके लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. साथ ही सरकारी कार्रवाई का विरोध करने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी. सरकारी काम में बाधा डालने और पथराव करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.

(मुजफ्फरपुर से मणितोष कुमार की रिपोर्ट) 

यह भी पढ़ें ; जमीन पर उतर रहा औद्योगिक बिहार का सपना: 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES