भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /मुजफ्फरपुर में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 8,545 लीटर जब्त देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ की खेप नष्ट

मुजफ्फरपुर में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 8,545 लीटर जब्त देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ की खेप नष्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित मद्यनिषेध थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की निगरानी में 8,545 लीटर देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया. नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Reported ByZee Bihar NetworkEdited ByRupak Kumar
Published: Oct 04, 2026, 08:35 PM IST|Updated: Oct 04, 2026, 08:45 PM IST
joinshare
मुजफ्फरपुर में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 8,545 लीटर जब्त देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ की खेप नष्ट
Image Credit: मुजफ्फरपुर में मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन: 8,545 लीटर जब्त देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर (zee media)

About the Author

    Zee Bihar Network

    Zee Bihar Network

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Muzaffarpur News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के तहत मुजफ्फरपुर में जब्त की गई लगभग एक करोड़ की देसी और विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट किया गया. मुजफ्फरपुर के छाता चौक पर स्थित  मद्यनिषेध थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की निगरानी में कुल 8,545 लीटर जब्त शराब को नष्ट कर दिया गया. इस शराब को नष्ट करने की पूरी कार्रवाई सरकारी नियमों के तहत अधिकारियों की निगरानी में पूरी की गई.

    45 जगहों से जब्त हुई थी शराब
    ऐसा बताया जा रहा है कि नष्ट की गई शराब शराबबंदी कानून से जुड़े कूल 45 अलग-अलग जगह से पुलिस और मद्यनिषेध विभाग द्वारा जब्त की गई थी. इन मामलों में कार्रवाई के  दौरान बरामद की गई देसी और विदेशी शराब को लंबे समय से सुरक्षित रखा गया था. अब मद्यनिषेध विभाग द्वारा जब्त की गई सारे शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान एएसपी नगर सुरेश कुमार, उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार और मुशहरी सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला सहित मद्यनिषेध विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

    वीडियोग्राफी से रिकॉर्ड की गई कार्रवाई
    इस कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई. अधिकारियों के अनुसारविनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया गया, ताकि कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न हो. उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि निर्धारित नियमों के तहत जब्त शराब को नष्ट किया गया है. विभाग का उद्देश्य जब्त शराब के दोबारा इस्तेमाल और इसके अवैध कारोबार में पहुंचने की संभावना को पूरी तरह खत्म करना है.

    आगे भी जारी रहेगा शराब निस्तारण की प्रक्रिया
    मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई शराब के निस्तारण की प्रक्रिया आगे भी इसी नियमानुसार जारी रहेगी. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त शराब को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार नष्ट किया जाता है. विभाग की ओर से शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में जब्ती और निस्तारण की कार्रवाई लगातार की जा रही है.

    रिपोर्ट: मणितोष कुमार

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Muzaffarpur News