SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर में बाइक विवाद ने ले ली नवनीत की जान, आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर में लगाई आग

मुजफ्फरपुर के प्रतापपुर में भीड़ से पीटे जाने के बाद 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद भारी हंगामा हुआ और ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी. दो गांवों के बीच तनाव बढ़ गया है. घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 18, 2026, 05:08 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 05:59 PM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर में बाइक विवाद ने ले ली नवनीत की जान (जी मीडिया)
Join

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में देर शाम बाइक की साइड लेने के विवाद में दो गुटों में हुई मारपीट के बाद मोहम्मदपुर ख्वाजा के रहने वाले 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ करते हुए घर में आग लगा दी, जिससे करीब दस घर जल कर राख हो गए. मृतक की पहचान प्रतापपुर निवासी राजेश राय के पुत्र नवनीत कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हंगामा करते हुए आग लगा दी.

आरोपी के घर को किया आग के हवाले

मिली जानकारी के अनुसार, नवनीत बाइक से किसी काम से चैनपुर जा रहा था. इसी दौरान बाइक से साइड लेने का विवाद होने पर चैनपुर में ही 10 से 15 लोगों ने युवक को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने गले में बेल्ट लगाकर मारपीट की, जिससे घायल नवनीत की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी के घर पर पहुंचकर हंगामा किया और आगजनी की. घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद करजा थाने की पुलिस के साथ ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और सरैया एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटी है.

घटना को लेकर क्या बोले ग्रामीण?

मृतक के दोस्त ने बताया कि बाइक लेकर नवनीत उधर गया था, फिर जानकारी मिली कि उसके साथ मारपीट हुई है, जिससे उसकी मौत हो गई है. वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई बाहर रहता था, परीक्षा के लिए गांव आया था, उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था, लेकिन प्रतापपुर में उसे बेल्ट से मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, आरोपी के गांव प्रतापपुर में जिन लोगों के घर जलाए गए हैं, वहां के लोगों ने बताया कि कल शाम में क्या हुआ, वो हमलोगों को पता नहीं था, लेकिन सुबह में अचानक सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंची और लाठी-डंडों से वार कर दिया, फिर घरों में आग लगा दी, जिससे किसी को भागने तक का मौका नहीं मिल सका. कई बाइक, बकरियां भी जल गईं. गलती किसी और ने की, सजा हम निर्दोषों को मिली.

यह भी पढ़ें: जनसुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में अनंत सिंह का रोड शो, जेसीबी से बरसाए गए फूल

4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि युवक की बेल्ट से पीटकर हत्या हुई है. मामले में परिजनों ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपी पक्ष के मोहल्ले में कई घरों को आग के हवाले कर दिया, जिसको लेकर दोनों गांव में पुलिस कैंप कर रही है, फिलहाल स्थिति सामान्य है. हत्या के आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब आगजनी और उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES