SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोपालगंज में तीन दिनों से लापता छात्रा का शव मिला, घरवालों ने आरोपी के घर के सामने कर दिया अंतिम संस्कार

दो परिवारों की रंजिश में बेचारी 12 साल की छात्रा को मार दिया गया. आखिर उस बच्ची का क्या दोष था? बदले की भावना में आकर मासूमों को मौत के घाट उतारना किसी भी तरह से सही नहीं कही जा सकती. अब देखना यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश किस तरफ इशारा करती है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 17, 2026, 02:10 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 03:22 PM IST
Image Credit: गोपालगंज में छात्रा का शव मिलने के बाद आरोपी के घर के सामने परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया. (Video Grab)
Join

गोपालगंज में थावे के खानपुर अजमत गांव में तीन दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बुधवार पड़ोसी के घर के पास से बरामद हुआ. छात्रा की मौत के बाद परिजन गुस्से से आगबबूला हो गए. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव वापस लाया गया तो आक्रोशित परिजन ने आरोपी के घर के बाद चिता सजाकर वहीं अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने की लाख कोशिश की, पर परिजन नहीं माने. हालात नाजुक होते देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. वहीं, मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, हत्या में किसकी संलिप्तता है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

READ ALSO: खुलासा: सिपाही अजीत कुमार की मौत शराब तस्करों की गोली से नहीं, पुलिस की गोली से हुई थी

दरअसल, छात्रा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. इसी बीच बुधवार की सुबह गांव में ही एक पुराने घर के पीछे छात्रा का शव बरामद हुआ. परिजन ने शव की पहचान कर ली. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. वहीं, आरोपित पक्ष के घर के सदस्यों के फरार होने की बात भी सामने आ रही है.

सदर एसडीपीओ-1 चंदन कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर कर्मवीर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड की टीम ने घंटों जांच की, जबकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. डीआईयू की टीम भी तथ्यों का विश्लेषण कर रही है. दूसरी ओर, परिवारवालों का आरोप है कि पूर्व की रंजिश के तहत संजना की हत्या की गई है. उन्होंने पड़ोसी और उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

सदर एसडीपीओ-1 चंदन कुमार ने बताया कि बीते 12 अक्टूबर को थावे थाना के खानपुर अजमत गांव की एक लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. बुधवार सुबह गांव में ही छात्रा का शव बरामद हुआ. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही, आसपास के लोगों से भी छात्रा की गतिविधियों और घटना से जुड़े संभावित घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

रिपोर्ट: प्रशांत झा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES