SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार के बेतिया में सुरक्षा का बड़ा कदम: रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री बस सेवा शुरू, SP ने दिखाई हरी झंडी

Bettiah News: बिहार के बेतिया में पर्व-त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने निःशुल्क बस सेवा शुरू की है. यह सेवा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगी. वहीं, योगापट्टी में नहर में मिली मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद जल दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 12, 2026, 08:35 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 08:48 AM IST
Image Credit: बिहार के बेतिया में सुरक्षा का बड़ा कदम (zee media)
Join

Bettiah News: बिहार के बेतिया से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां बेतिया पुलिस ने पर्व-त्योहारों के दौरान आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है. यह बस सेवा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगी. बेतिया के एसपी कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर इस निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्व-त्योहारों के दौरान महिलाओं, यात्रियों और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करना है.

बेतिया पुलिस की मुफ्त बस सेवा
यह बस रेलवे स्टेशन से रात 9 बजे खुलेगी और समाहरणालय चौक, आईटीआई चौक, मनुआपुल, सोआ बाबू चौक सहित शहर के अन्य प्रमुख चौक-चौराहों तक जाएगी. पुलिस की इस पहल से रात के समय यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. यात्रियों और आम लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की है. उनका कहना है कि यह पहल सुरक्षा के लिहाज से बेहद सराहनीय है और इससे पर्व-त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित यात्रा करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Flood Alert: नेपाल में बूढ़ी गंडक ने मचाई तबाही, बिहार के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट

जल दुर्गा मंदिर का निर्माण शुरू
वहीं, दूसरी ओर बेतिया के योगापट्टी विशुनपुरवा के लाल टोला में जल दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. विधिवत रूप से नवरात्र के पहले दिन मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ इसकी शुरुआत की गई. इस दौरान विधायक विनय बिहारी भी वहां मौजूद रहे. मंदिर के लिए रघुवर यादव ने अपनी जमीन भी दान दी है.

नहर में मिली मां दुर्गा की मूर्ति
बता दें कि बाढ़ के समय मछली मारने के दौरान नहर में मछुआरों को मां दुर्गा की मूर्ति मिली थी. मां दुर्गा की शेर पर सवार मूर्ति मिलने से गांव के लोगों में काफी खुशी थी. ग्रामीणों ने मां दुर्गा की उसी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराकर मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. नहर में मिली मां दुर्गा की मूर्ति जिस मंदिर में स्थापित की गई है, उस मंदिर का नाम जल दुर्गा मंदिर रखा गया है. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की है. ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव की नहर में मां दुर्गा की मूर्ति मिली थी, इसलिए अब उनके लिए मंदिर बनाया जा रहा है. इससे उनके गांव में खुशहाली आएगी.

रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES