SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 2 IPS समेत 33 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है. 2 IPS समेत 33 अधिकारियों का तबादला किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, IPS अधिकारी नारायण उपाध्याय को फुलवारी का SDPO-1 और आशीष राज को मसौढ़ी का SDPO-2 बनाया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 12, 2026, 08:57 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 09:43 AM IST
Image Credit: बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल (फाइल फोटो)
Join

बिहार में गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईपीएस, चार एएसपी और 27 एसडीपीओ समेत कुल 33 अधिकारियों का तबादला किया है. इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस प्रक्रिया के तहत, कई सब-डिविजन में SDPO के तौर पर नए अधिकारियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा, साइबर क्राइम, विजिलेंस, STF, प्रोहिबिशन और B-SAP विंग में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
आईपीएस अधिकारी नारायण उपाध्याय को फुलवारी का एसडीपीओ-1 और आशीष राज को मसौढ़ी का एसडीपीओ-2 बनाया गया है.

वहीं, कार्तिकेयन एके को मुजफ्फरपुर टाउन के SDPO-II से हटाकर बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. 

संजय कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अजय कुमार सिंह को एसटीएफ और सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध में तैनात किया गया है. भास्कर रंजन को डुमरांव (बक्सर) का एएसपी बनाया गया है.

इसके अलावा, सुमित शेखर को सदर छपरा का एसडीपीओ-1, दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर का एसडीपीओ-2 और प्रांजल को सिवान सदर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है.

मंगलेश कुमार सिंह को बारसोई (कटिहार), संतोष कुमार पोद्दार को खगड़िया-2 और रवि कुमार को जगदीशपुर का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: जिस हत्या के केस में 4 लोगों को हुई थी जेल, वही युवक 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा

नवीन कुमार, मनीष चंद्र चौधरी और मो. फैसल चांद को साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है. 

ज्योति कुमारी और मनीषा बेबी को विशेष निगरानी इकाई में तैनात किया गया है. 

कृष्णा कुमार को सिवान में डीएसपी ट्रैफिक, संजय कुमार सिन्हा को औरंगाबाद में डीएसपी मुख्यालय-दो, आशुतोष कुमार को रेल डीएसपी कटिहार और रजनीश कुमार को अररिया में डीएसपी (मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

बता दें कि इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करना है. बता दें कि इससे पहले भी 7 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES