SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई: 10 कैरेट के 163 हीरे जैसे दाने बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Madhubani News: बिहार के मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर SSB के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 163 हीरे जैसे दिखने वाले दाने बरामद किए हैं. इनका कुल वजन 10 कैरेट बताया गया है. इस मामले में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 10, 2026, 05:50 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 05:52 PM IST
Image Credit: मधुबनी में SSB ने 163 हीरे जैसे दाने के साथ नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार (zee media)
Join

Madhubani News: बिहार के मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरे जैसे प्रतीत होने वाले 163 छोटे दाने बरामद किए हैं. इनकी पूरा वजन 10 कैरेट बताया गया है. इस मामले में एक नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है. यह  कार्रावाई जयनगर थाना क्षेत्र के बेतौन्हा के पास की गई. हलांकि, बरामद दानों की कीमत की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

स्कैनर जांच में बैग में मिली संदिग्ध वस्तु
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर सीमा चौकी बेतौन्हा के जवान नियमित जांच कर रहे थे. इसी दौरान नेपाल से भारत आ रहे एक नेपाली नागरिक के ट्रॉली बैग को बेतौन्हा-मारर चेक पोस्ट पर लगे बैगेजस्कैनर मशीन से स्कैन किया गया. स्कैनिंग के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु होने का संदेह हुआ. इसके बाद जवानों ने बैग खोलकर सामान की तलाशी ली.

ये भी पढ़ें: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या: नेवा पुल के पास मिला मिट्ठू कुमार का शव, ऑटो से हुई मृतक की पहचान

हीरे जैसे दिखने वाले 163 छोटे दाने बरामद
तलाशी के दौरान एक छोटे प्लास्टिक बॉक्स में रखे प्लास्टिक पाउच से हीरे जैसे दिखने वाले 163 छोटे दाने बरामद किए गए. बरामद वस्तुओं का कुल वजन 10 कैरेट बताया गया है. पूछताछ के दौरान नेपाली नागरिक ने दावा किया कि ये लैब-ग्रोन हीरे हैं, जिन्हें वह अपने निजी आभूषण बनवाने के उद्देश्य से भारत ला रहा था. हालांकि, बरामद वस्तुओं की खरीद से संबंधित कोई रसीद उसके पास नहीं मिली. जानकारी के अनुसार, वह इन दानों को काठमांडू से मध्य प्रदेश के होशंगाबाद ले जा रहा था.

जवान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कर रहे ड्यूटी 
बरामद वस्तुओं को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए विभाग, जयनगर को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है. 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर के कमांडेंट ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए जवान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं.

रिपोर्ट: बिंदु भूषण

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES