App

पीएचडी स्कॉलर को दिनदहाड़े गोली मारी: मधेपुरा में विश्वविद्यालय जा रहे विधायक के भाई को मौत के घाट उतारा

Madhepura News: मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के शाहुगढ़ में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर प्रिंस कुमार उर्फ रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पीएचडी स्कॉलर को दिनदहाड़े गोली मारी: मधेपुरा में विश्वविद्यालय जा रहे विधायक के भाई को मौत के घाट उतारा
Image Credit: मधेपुरा में विश्वविद्यालय जा रहे विधायक के भतीजे की मौत के घाट उतारा (zee media)

Madhepura News: बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान मधेपुरा के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र प्रिंस यादव के रूप में हुई है. ऐसा बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई थे. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विश्वविद्यालय जाने के दौरान रास्ते में मारी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव अपने घर से मधेपुरा अपने विश्वविद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान साहूगढ़ नहर से करीब 200 मीटर की दुरी पर आज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से उनकी मौत हो गई. हालांकि हत्या के पीछे की क्या वजह है वह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हत्या में कौन लोग शामिल थे उन अपराधियों की भी अभी पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की हत्या किसी पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य कारण से की गई है.

अस्पताल पहुंचे विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव

घटना की सूचना मिलने के बाद मधेपुरा सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पुलिस अपराधियों की पहचान करने और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है. फिलहाल, सभी की नजर पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है.

कुख्यात अपराधी ललित उर्फ राजू डॉन गिरफ्तार

वहीं, दूसरी ओर मधुबनी पुलिस ने कुख्यात अपराधी ललित उर्फ राजू डॉन को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलकाही गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली गांव का निवासी है और हत्या, लूट समेत कई संगीन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि ललित मंडल कई मामलों में फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. फिलहाल, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार (मधेपुरा), बिंदु भूषण (मधुबनी)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More