SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चिराग पासवान पर जीतनराम मांझी के फिर तीखे तेवर: 'जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करेगा, वह LJPRV प्रमुख जैसी बात नहीं कहेगा'

चिराग पासवान पर जीतनराम मांझी के फिर तीखे तेवर देखने को मिले हैं. चिराग ने 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. चिराग ने कहा है कि अगर गठबंधन के तहत सीटों का सम्मानजनक तालमेल हो जाता है, तो हम मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 01, 2026, 05:04 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 06:14 PM IST
Image Credit: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (फाइल फोटो)
Join

केंद्रीय मंत्री और LJP(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के यूपी चुनाव अकेले लड़ने के बयान पर कहा कि यह उनकी अपनी राय है. मांझी ने कहा कि एनडीए एकजुट है और जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करता है, वह ऐसी बात नहीं कहेगा. नीतीश कुमार पर हो रही बयानबाजी को लेकर मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार अच्छे प्रशासक रहे हैं और करीब 20 वर्षों तक बिहार की सेवा की है.

'शीर्ष नेतृत्व से बात करने के बाद लेंगे फैसला'
उन्होंने कहा कि बिहार को हर दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने का काम किया है, ऐसे में उनके प्रति किसी तरह की गलत बात कहना उचित नहीं है. यूपी चुनाव लड़ने के सवाल पर मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी अनुशासित है और राष्ट्रीय अध्यक्ष एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से बात करने के बाद फैसला लेंगे. वहीं, पार्टी की चुनावी तैयारी पर उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश समेत हर जगह तैयारी चल रही है और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं.

चुनाव लड़ने पर क्या बोले चिराग?
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसका ऐलान करते हुए चिराग ने कहा- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी. हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हमारी पहली प्राथमिकता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत मिलकर चुनाव लड़ने की है.'

यह भी पढ़ें: 'अपना अच्छा तो ठीक, बुरा तो गड़बड़': SIR और EVM मुद्दे पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल का विपक्ष पर निशाना

चिराग ने कहा- 'अगर गठबंधन के तहत सीटों का सम्मानजनक तालमेल हो जाता है, तो हम मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे. लेकिन अगर किसी कारणवश सीटों का तालमेल नहीं हो पाता है, तो हमारी पार्टी अकेले भी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. गठबंधन और सीटों के अंतिम स्वरूप पर सही समय आने पर फैसला लिया जाएगा.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES