भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग में वार्ड सदस्य के पति की हत्या: NH-22 जाम कर आक्रोशित भीड़ ने प्रेमिका और बेटे की कर दी पिटाई

जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग में वार्ड सदस्य के पति की हत्या: NH-22 जाम कर आक्रोशित भीड़ ने प्रेमिका और बेटे की कर दी पिटाई

Jehanabad News: जहानाबाद के मखदुमपुर में वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका के बाद ग्रामीणों ने NH-22 जाम कर आगजनी की और कथित प्रेमिका व उसके बेटे की पिटाई भी कर दी.

Reported ByZee Bihar NetworkEdited ByRupak Kumar
Published: Oct 04, 2026, 06:17 PM IST|Updated: Oct 04, 2026, 06:31 PM IST
joinshare
जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग में वार्ड सदस्य के पति की हत्या: NH-22 जाम कर आक्रोशित भीड़ ने प्रेमिका और बेटे की कर दी पिटाई
Image Credit: जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग में वार्ड सदस्य के पति की हत्या (zee media)

About the Author

    Zee Bihar Network

    Zee Bihar Network

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    5

    राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Jehanabad News: जहानाबाद में प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार की लोहे की रॉड और चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-22 को जाम कर आगजनी की. इसी दौरान मौके पर पहुंची कथित प्रेमिका और उसके बेटे पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने बीच सड़क दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला. मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव के समीप NH-22 का है. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

    खून से लथपथ मिला शव
    मृतक की पत्नी और वार्ड सदस्य ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे जब वह जिउतिया पर्व कर लौटीं, तब कमलेश घर पर ही थे. इसके बाद वह किसी काम से बाहर निकले. पत्नी का दावा है कि कमलेश की किसी महिला से लगातार फोन पर बात होती थी, जिसकी वजह से वह देर रात तक जागते थे और मुख्य दरवाजा भी खुद ही बंद करते थे. रविवार सुबह जब बेटा पिता को जगाने पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए. मुख्य दरवाजा खुला था और कमलेश खून से लथपथ अचेत पड़े थे. आनन-फानन में परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

    NH-22 जाम कर ग्रामीणों ने किया हंगामा
    हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी की मांग को लेकर लोगों ने NH-22 को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसी हंगामे के बीच एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंची और विवाद करने लगी. ग्रामीणों ने उसे मृतक की कथित प्रेमिका बताते हुए बेटे समेत घेर लिया और पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और किसी तरह दोनों को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया.

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    मामले की पुष्टि करते हुए SDPO-2 कृति कमल ने बताया कि प्राथमिक जांच में अवैध संबंध के चलते घर में घुसकर हत्या की बात सामने आई है. सड़क जाम के दौरान पहुंची कथित प्रेमिका के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की थी, जिसे पुलिस ने समय रहते बचा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक जांच टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है.

    रिपोर्ट: मुकेश कुमार

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Jehanabad News